पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं, हाल ही में इसके लिए चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी की। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुई न्यायिक प्रक्रिया के दौरान आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि 293 विधानसभा सीटों में से 15 फीसदी में 2021 के चुनावों में उन सीटों पर जीत के अंतर से अधिक वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा हैं, इनमें से एक दिन्हटा में भाजपा ने ईवीएम वोटिंग में टीएमसी से पीछे रहने के बाद बैलेट पोस्टिंग के माध्यम से जीत दर्ज की थी। इस कारण इस विश्लेषण में उस सीट को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि एसआईआर में ईवीएम के जरिए वोट डालने वाले मतदाताओं को शामिल किया गया है।

44 विधानसभा में सबसे अधिक नाम हटे

44 विधानसभा में सबसे अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए, यहां पिछली बार (2021 विधानसभा चुनाव) की जीत के अंतर से ज्यादा नाम हटे। ये सीटें सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और भाजपा के बीच करीब-करीब बराबर हैं; इनमें से 24 सीटों पर टीएमसी जीती थी, जबकि 20 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं।

इन जिलों में अधिक सीटें

इनमें से अधिकतर सीटें पुरबा बर्धमान, पश्चिम बर्धमान और नदिया जिलों में हैं, यहां हर जिले में 5-5 सीटें हैं; इसके बाद उत्तर 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर में 4-3 सीटें हैं; कूच बिहार, दक्षिण दिनाजपुर और मुर्शिदाबाद जिलों में 3-3 सीटें हैं; पुरबा मेदिनीपुर और हावड़ा में 2-2 सीटें हैं।

इन विधानसभा सीटों में मुर्शिदाबाद जिले का समसेरगंज भी शामिल है, जहां 74,775 वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि पिछली बार टीएमसी ने यहां 26,111 वोटों से जीत हासिल की थी। इसके विपरीत, पुरुलिया के बलराम में जहां 2021 में भाजपा की जीत का अंतर 273 वोट था, यहां 1037 वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। ऐसे ही कुछ अन्य सीटों उत्तर परगना की मतुआ बहुल सीटें गाइघाटा और बागदाह शामिल हैं। गाइघाटा में पिछली बार भाजपा के सुब्रत ठाकुर ने 9603 वोटों से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार यहां 19638 वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। वहीं बागदाह में भी भाजपा ने 2021 में 9907 वोटों से जीत हासिल की थी, वहीं इस बार यहां 10,017 वोटरों के नाम हटाए गए हैं।

टीएमसी सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने 250 विधानसभा सीटों को जीतने के लिए अंदरूनी टारगेट तय किया है, जिसमें उन सीटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां जीत-हार का अंतर कम रहता है। पिछले नवंबर से ही चुनाव के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

नंदीग्राम में कितने नाम हटे?

पिछले चुनाव में पूर्वी मेदिनीपुर जिले में बराबर की टक्कर देखने को मिली- जिसमें नंदीग्राम में मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी और उनके पूर्व करीबी सहयोगी सुवेंदु अधिकारी के बीच हुआ रोचक मुकाबला भी शामिल है; इस मुकाबले में सुवेंदु अधिकारी ने 1736 वोटों से जीत दर्ज की थी। जाँच-पड़ताल के बाद, यहां 3,461 वोटरों के नाम हटाए गए।

गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा साझा की गई, जांच-पड़ताल के बाद की सूची के अनुसार, कुल 27.16 लाख मतदाता “अपात्र” पाए गए हैं। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए मतदान होना है।

किस विधानसभा में कितने नाम हटे?

विधानसभा का नाम2021 के विजयी उम्मीदवारपार्टी का नामजीत का मार्जिनन्यायिक प्रक्रिया के दौरान हटाए गए नाम
कूचबिहार उत्तरसुकुमार रॉयभाजपा1383318599
कूचबिहार दक्षिणनिखिल रंजन डेभाजपा434621664
सिताईजगदीश चंद्र बर्मा बसुनियाटीएमसी1012720213
फलाकाटादीपक बर्मनभाजपा36525888
जलपाईगुड़ीडॉ. प्रदीप कुमार बर्माटीएमसी12751893
मल (Mal)बुलु चिक बराइकटीएमसी55917495
कुशमंडीरेखा रायटीएमसी1253513581
तपनबुधराय टुडूभाजपा123311221
गंगारामपुरसत्येन्द्र नाथ रायभाजपा428013047
गंजोलचिनमय देब बर्मनभाजपा42808974
बैष्णबनगरचंदना सरकारटीएमसी249919128
समसेरगंजअमीरुल इस्लामटीएमसी2611174775
मुर्शिदाबादगौरी शंकर घोषभाजपा228316042
बुरवानजीबन कृष्ण साहाटीएमसी26403076
नकाशीपाराकल्लोल खानटीएमसी2140821890
छपरारुकबानुर रहमानटीएमसी1212417544
कृष्णानगर दक्षिणउज्ज्वल विश्वासटीएमसी923311989
रानाघाट दक्षिणमुकुट मणि अधिकारीभाजपा1649217411
कल्याणीअंबिका रॉयभाजपा25749334
बागदाबिस्वजीत दासभाजपा990710017
बनगाँव दक्षिणस्वपन मजूमदारभाजपा197310558
गायघाटासुब्रत ठाकुरभाजपा960319638
हाबराज्योति प्रिया मल्लिकटीएमसी365218791
बालीराणा चटर्जीटीएमसी623111386
हावड़ा उत्तरगौतम चौधरीटीएमसी547211179
बलागढ़मनोरंजन बापरीटीएमसी55317352
मोयनाअशोक डिंडाभाजपा10271338
नंदीग्रामअधिकारी सुवेंदुभाजपा17363461
दांतनबिक्रम चंद्र प्रधानटीएमसी7751943
खड़गपुर सदरहिरण्मय चट्टोपाध्यायभाजपा366812981
नारायणगढ़अट्टा सुरजा कांताटीएमसी26823136
घाटलशीतल कपटभाजपा7092377
बलरामपुरबानेश्वर महतोभाजपा2731037
बर्धमान दक्षिणखोखन दासटीएमसी783814458
काल्नादेबोप्रसाद बाग (पोलटू)टीएमसी73998921
पुरबस्थली उत्तरतपन चटर्जीटीएमसी650611639
कटवारवींद्रनाथ चटर्जीटीएमसी87069475
केतुग्रामशेख सहोनावेज़टीएमसी1246726780
पांडबेश्वरनरेंद्रनाथ चक्रवर्तीटीएमसी33505898
दुर्गापुर पूर्वप्रदीप मजूमदारटीएमसी34574577
रानीगंजतपस बनर्जीटीएमसी329510017
आसनसोल दक्षिणअग्निमित्रा पॉलभाजपा469210444
कुल्टीअजय कुमार पोद्दारभाजपा80011664
दुबराजपुरअनूप कुमार साहाभाजपा37936943

(यह भी पढ़ें- BJP West Bengal Manifesto 2026: महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये)

बीजेपी के घोषणापत्र में पश्चिम बंगाल की महिलाओं और बेरोजगारों को हर महीने तीन हजार रुपये की आर्थिक मदद का वादा किया गया है। पढ़ें पूरी खबर