Kanpur Bank Employee Viral Video: कानपुर की वायरल महिला बैंककर्मी का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने पूरे प्रकरण पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वीडियो पुराना और उसे अब गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। शहर के पनकी इलाके में स्थित निजी बैंक की कर्मचारी आस्था सिंह ने कहा कि यह वीडियो किसी कस्टमर से लड़ाई का नहीं है। बल्कि शाखा में ही काम करने वाली एक महिलाकर्मी के पति से बहस का है।

महिलाकर्मी के पति से बहस का वीडियो

नए वीडियो में आस्था जो बैंक में रिलेशन मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं ने कहा कि उक्त महिलाकर्मी ने बैंक से इस्तीफा दिया था और सेम डे रिलीविंग मांग रही थी। उसकी ननद सुबह से आकर शाखा में बैठी हुई थी। उनसे मेरी थोड़ी बहस हुई थी। ऐसे में उन्होंने अपने भाई यानी महिलाकर्मी के पति को बुला लिया।

बकौल आस्था महिलाकर्मी के पति जो कथित तौर पर एक पत्रकार हैं वो वर्किंग ऑवर के खत्म होने के बाद बैंक आए और उससे अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने उनसे उनकी जाति पूछी और गलत भाषा का प्रयोग किया। तब जाकर बहस बढ़ गई और आस्था ने अपना आपा खो दिया। आरोप है कि महिलाकर्मी के पति ने उन्हें वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी।

कानपुर: निजी बैंक में कर्मचारी और ग्राहक के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल होने के बाद भड़के लोग

नए वीडियो में आस्था ने कहा कि उन्हें पता है कि उन्होंने भी गलत भाषा का प्रयोग किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थिति पहले ही इतनी खराब हो चुकी थी कि उनका आपा खोना लाजमी थी। उन्होंने कहा कि वो अभी भी अपने बयान (ठाकुर हूं) पर कायम हैं। उन्हें ठाकुर होने पर गर्व है। हालांकि,यह वीडियो किसी कस्टमर से लड़ाई की नहीं है। इसे गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।

दरअसल, बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। वीडियो में आस्था सिंह बैंक के अंदर किसी से बहस करती दिख रही थी। वीडियोके संबंध में ऐसा दावा किया जा रहा था कि यह बहस किसी ग्राहक के साथ हो रही थी। हालांकि, अब आस्था ने खुद सामने आकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि यह मामला 6 जनवरी का है।

बता दें कि वायरल वीडियो में आस्था को गालियां देते हुए देखा गया, जिससे नॉन प्रोफेशनल बिहेवियर और जाति-आधारित अहंकार पर एक नई बहस छिड़ गई थी। वायरल क्लिप में आस्था को हिंसक तरीके से लैपटॉप तानकर धमकाते हुए दिखाया गया है। क्लिप में आस्था ने कथित तौर पर कहा, “मैं एक ठाकुर हूं, मेरे साथ खिलवाड़ मत करो।” उन्होंने गालियां भी दी थीं।

राजस्थान : पत्नी ने शादी के 3 महीने बाद पति की कराई हत्या, वेटर संग 8 साल पुरानी लवस्टोरी जानकर पुलिस भी हैरान, आरोपी गिरफ्तार