उपराष्ट्रपति नायडू बोले- अगर हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे कि पाकिस्तान भूल नही पाएगा
वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष के दौरान दिए गए 95 भाषणों के संग्रह के विमोचन के अवसर पर यह टिप्पणी की है। उन्होंने अपने इस बयान से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जम्मू कश्मीर के मुद्दों को लेकर भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते बवाल पर परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार (06 सितंबर) को बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान के तरफ से ‘गंभीर उकसावे’ के बावजूद भारत संयम से काम ले रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमला हुआ तो ऐसा जवाब दिया जाएगा कि वे भूल नहीं पाएंगे। बता दें कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने इसका कड़ा विरोध किया था। विरोध के तहत वे हर मामले में भारत का बहिष्कार भी किया है। इसके साथ वह भारत पर लगातार दबाव बनाने की कोशश भी कर रहा है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए युद्द की आशंका भी जताई जा रही है। उप राष्ट्रपति का बयान इसी संदर्भ में आया है।
राष्ट्रपति के 95 भाषणों के संग्रह विमोचन पर यह बयान दियाः वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष के दौरान दिए गए 95 भाषणों के संग्रह के विमोचन के अवसर पर यह टिप्पणी की है। उन्होंने अपने इस बयान से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। बता दें कि इन पुस्तकों का शीर्षक अंग्रेजी में ‘रिपब्लिकन एथिक (वॉल्यूम 2)’ और हिंदी में ‘लोकतंत्र के स्वर (खंड 2)’ है। वहीं इनका प्रकाशन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रकाशन विभाग ने किया।
National Hindi Khabar, 7 September 2019 LIVE News Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Mumbai Rains, Weather Forecast Today Live Updates: मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें
उप राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को दी चेतावनीः शांतिपूर्ण तरीकों से देश की संप्रभुता की रक्षा की भारत की प्रतिबद्धता को लेकर किताब के एक अंश का हवाला भी दिया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत हमेशा शांति और सहयोग के मूल्यों का सख्ती से पालन करता रहा है। इसके साथ उन्होंने चेतावनी भी दी कि भारत अपने खिलाफ होने वाले किसी भी आक्रामक कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देगा।