वाराणसी नगर निगम ने मांस और मछली की सभी दुकानें शहर की सीमा से बाहर ट्रांसफर करने का फैसला किया है। सावन से पहले नगर निगम ने यह कदम शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ रखने की मंशा से उठाया है।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को मैदागिन स्थित टाउन हॉल भवन में बैठक हुई। इस बैठक में मांस और मछली की दुकानों को शहर से बाहर ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।

पांच जगहों का चयन

श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में वाराणसी के विकास को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मौजूद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सदन को बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में पांच जगहों का चयन किया जा चुका है और यह सभी स्थान शहर की बाहरी सीमाओं के करीब हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता को कोई असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा गया है।

इन इलाकों में ट्रांसफर होंगी दुकानें

श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत शहर के भीतर संचालित मांस की दुकानों को आगामी दिनों में रामनगर, शुजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर क्षेत्रों में ट्रांसफर किया जाएगा। जल्द ही इस पर काम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

नगर निगम की बैठक में यह मामला वार्ड नंबर 100 के पार्षद गुलशन अली ने उठाया था। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में पिछले साल प्रस्ताव लाया गया था लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि सावन के महीने में शहर की सभी दुकानें बंद करने के आदेश से मांस व्यवसायियों के रोजगार पर असर पड़ता है।

‘ईद पर ऐसी खामोशी पहले नहीं देखी’

वाराणसी के तरतला इलाके में इस बार ईद का माहौल पहले जैसा खुशियों भरा नहीं रहा। इसकी वजह यह रही कि गंगा किनारे इफ्तार पार्टी करने के आरोप में 14 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।