Delhi News: राजधानी दिल्ली में वेलेंटाइन डे के पहले दिन युवती ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके पहले होटल की खिड़की पर लड़की और उसके दोस्त के बीच काफी विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद वेलेंटाइन डे और लव ट्रायंगल को लेकर हुआ था। हालांकि छलांग लगाने पर लड़की को कोई ज्यादा चोट नहीं आई क्योंकि लोगों ने नीचे फर्श पर फ्रिज एसी के गत्ते लगा दिए थे।

दरअसल, फर्श बाजार के विश्वास नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर 20 साल की युवती ने होटल संतोष रेजीडेंसी की तीसरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। उसको खिड़की पर लटके और छलांग लगाते देख वहां मौजूद लोग हरकत में आए। पहले उन लोगों ने शोर मचाकर उसे ऐसा करने से मना किया और फिर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से फ्रिज, एसी व अन्य सामान के खाली गत्तों को नीचे सड़क पर रख दिया था।

मामले में क्या बोली पुलिस?

लोगों ने लड़की और उसके दोस्त का खिड़की के पास ड्रामा बढ़ता देख जो गत्ते जमीन पर रखे थे. उसके चलते छलांग लगाने के बावजूद लड़की को ज्यादा चोटें नहीं आईं थी। लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया। दूसरी ओर पुलिस ने उसके साथ मौजूद लड़के से पूछताछ भी की है।

इस मामले पर शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने कहा कि शुक्रवार दोपहर एक बजे फर्श बाजार थाना पुलिस को एक युवती के होटल संतोष रेजीडेंसी से छलांग लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुस्से में लगा दी छलांग

जानकारी के मुताबिक, अभी तक की जांच में पता चला है कि घायल युवती सुंदर नगरी की रहने वाली है। उसने बुलंदशहर निवासी 22 साल के युवक के साथ होटल में चेक इन किया था। कमरे में दोनों के बीच विवाद होने पर युवती ने उसे कमरे से बाहर निकालकर कुंडी लगा लिया और गुस्से में खिड़की से नीचे छलांग लगा दी।

लव ट्रायंगल का क्या है मामला?

अमर उजाला अखबार ने पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया कि इस मामले में एक अन्य युवक से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला लव ट्रायंगल या अलग-अलग समय पर दो लोगों को डेटिंग करने का है। एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से इसी बात का खुलासा हो गया। तीनों लोगों के बीच विवाद बढ़ा और युवती ने तीसरी मंजिल की खिड़की से नीचे कूद गई। हिमाचल के पूर्व सीएम धूमल के पोस्टर पर लगाई जेपी नड्डा की तस्वीर, नाराज हुए कार्यकर्ता