उत्तराखंड के नैनीताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि नैनीताल में एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। ड्राइवर ने कथित तौर पर एक टूरिस्ट के साथ रेप करने की कोशिश की और नाकाम रहने पर उसके साथ मारपीट की और उसका फोन छीन लिया। रिपोर्ट के अनुसार ड्राइवर ने ड्रॉप लोकेशन के बजाय एक सुनसान सड़क पर ले जाकर महिला से रेप की कोशिश की।

अचानक ड्राइवर ने बदल दिया रास्ता

पुलिस के मुताबिक महिला गुरुवार को दिल्ली से हल्द्वानी गई थी और उसी रात काठगोदाम से नैनीताल जाने के लिए टैक्सी हायर की थी। रात 1.30 बजे टैक्सी ड्राइवर (39 वर्षीय दीपक सिंह) ने कथित तौर पर गाड़ी को रास्ते से हटाकर एक सुनसान सड़क की ओर चला दिया।

एक पुलिस ऑफिसर ने कहा, “महिला मैप पर रास्ता देख रही थी और जब उसने एतराज़ किया, तो उसने गाड़ी रोक दी। ड्राइवर महिला की सीट पर कूद गया, उसके साथ मारपीट की और कथित तौर पर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। ड्राइवर ने महिला को कार से बाहर निकाल दिया और अपनी छतरी से पीटा। बाद में वह भागकर एक ऊंचे प्लेटफॉर्म के पीछे छिप गई। ड्राइवर ने महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि वह घटना को कैमरे में रिकॉर्ड न कर सके।”

गांव के सरपंच ने पुलिस को बताया मामला

घटना के बाद अगली सुबह एक महिला ने पीड़िता को देखा और उसे पास के गांव ले गई। गांव के मुखिया ने शुक्रवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। CCTV फुटेज, गाड़ी के नंबर और गाड़ी में लगे GPS सिस्टम का इस्तेमाल करके पुलिस ने ड्राइवर को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि एक फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए गए। महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 309(6) और 137 के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन भी बरामद किया और घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया।

ड्राइवर का नहीं हुआ था पुलिस वेरिफिकेशन

नैनीताल के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मंजूनाथ टी सी ने कहा कि तुरंत केस दर्ज किया गया और आरोपी को 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। SSP ने कहा, “महिला का मेडिकल एग्जामिनेशन किया गया और उसके बयान दर्ज किए गए। आरोपी हल्द्वानी का रहने वाला है और उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गाड़ी के मालिक ने 27 फरवरी को सौंप दी थी। मालिक ने ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था, न ही उसके पास टैक्सी चलाने का मेंबरशिप कार्ड था। हमने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।” पढ़ें उत्तराखंड में खोली गईं 83 प्रमुख चोटियां

(यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी मामले में कांग्रेस का क्या रुख?)

उत्तराखंड की राजनीति इन दिनों अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर उबाल पर है। पिछले कई दिनों से राज्य के अलग–अलग हिस्सों में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और अंकित भंडारी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने इसे लेकर राज्य में ‘न्याय यात्रा’ शुरू की है। इंडियन एक्सप्रेस ने इस मुद्दे पर उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से खास बातचीत की। पढ़ें पूरी बातचीत