Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य के चंपावत, खटीमा समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों और परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। धामी का दौरा केवल केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आस्था, विकास और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का संदेश लेकर सामने आया।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी चंपावत भी गए। इस दौरान उन्होंने माँ पूर्णागिरी धाम मेले का शुभारंभ किया। साथ ही मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। सीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और भीड़ प्रबंधन को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य यह है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर परियोजना की प्रगति की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कॉरिडोर क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही मास्टर प्लान के अंतर्गत गोल्ज्यू कॉरिडोर निर्माण कार्य को भी गति दी जा रही है। लगभग 430 करोड़ रुपये की इस योजना से क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

टनकपुर में 238 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) भी मुख्यमंत्री के दौरे का प्रमुख बिंदु रहा। इस परियोजना के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी, साथ ही पर्यटकों के लिए आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना सरकार का संकल्प है।

मुख्यमंत्री काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव और विभिन्न होली मिलन समारोहों में भी शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में उन्होंने जनता से आत्मीय संवाद किया। हर स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली, जिससे उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार सनातन संस्कृति और आस्था केंद्रों के संरक्षण एवं विकास के लिए लगातार काम कर रही है, जबकि विपक्ष तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति से प्रदेश का संतुलित विकास संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप, सांस्कृतिक पहचान और अस्मिता की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर कठोर निर्णय लेने से भी सरकार पीछे नहीं हटेगी।

खटीमा में आयोजित होली मिलन समारोह भी जनसमर्थन का बड़ा उदाहरण बना। बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने पहुंचे। रंगों, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जनता और नेतृत्व के बीच गहरे विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बनकर सामने आया। चंपावत और खटीमा में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।

यह भी पढ़ें: ‘मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार पार्टी में बुला लिया’, राहुल गांधी को सीएम धामी ने बताया ‘युवराज’

CM Dhami Pauri Speech, Pauri Garhwal, Mohammad Deepak Kotdwar Case
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। (इमेज सोर्स- फेसबुक)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उन लोगों को बढ़ावा देती है जो अपनी पहचान बदलकर समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के नाम के आगे क्या जुड़ा है, इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन जैसे ही ‘दीपक’ ने अपने नाम के साथ ‘मोहम्मद’ जोड़ा, तो उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित कर लिया। पढ़िए पूरी खबर…