Fatehpur BLO Suicide: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएसआईार) अभियान में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के तौर पर काम कर रहे एक शिक्षा मित्र ने अपनी बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बीएलओ अखिलेश सविता (50) का शव शनिवार शाम को बिंदकी के आलियाबाद गांव के एक प्राइमरी स्कूल में लटका हुआ मिला।

आठ मार्च को होने वाली थी शादी

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद उनकी बेटी की शादी थी। पुलिस के अनुसार मौके से एक ‘सुसाइड नोट’ मिला है जिसमें कहा गया है कि अखिलेश एसएसआईार से जुड़ी ड्यूटी के कारण बहुत ज्यादा दबाव और तनाव में थे। अखिलेश ने लिखा कि वह ‘काम के दबाव से थक गए थे और यह कदम इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि आठ मार्च को होने वाली उनकी बेटी की शादी की तैयारियां छुट्टी नहीं दिए जाने की वजह से अधूरी रह गई है।

अखिलेश की खुदकुशी की सूचना पर परिजन स्कूल पहुंचे और उन्हें नीचे उतारकर बिंदकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अखिलेश के परिवार में उनकी पत्नी मंजू देवी, बेटी दिव्यांशी (20) और बेटा दिव्यांश है। अन्य परिजनों के साथ पत्नी ने भी आत्महत्या की वजह एसएसआईार के तहत बढ़ते काम का बोझ और बेटी की शादी से पहले छुट्टी नहीं मिलना बताया।

डिस्क्लेमर: आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, अवसाद या किसी भी कठिन परिस्थिति से जूझ रहा है, तो कृपया मदद मांगने में संकोच न करें। आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

आसरा (Aasra): +91-9820466726 (24/7)

वंद्रेवाला फाउंडेशन (Vandrevala Foundation): 9999666555

किरण (Kiran – सरकारी हेल्पलाइन): 1800-599-0019

नोट: यह समाचार केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। किसी भी व्यक्ति की निजी त्रासदी का विवरण सनसनी फैलाने के लिए नहीं, बल्कि संबंधित विभागीय समस्याओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए दिया गया है।