यूपी: मैनपुरी में पुलिसकर्मी और बलिया में पड़ोसी ने नाबालिगों से किया रेप, दोनों गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल राजेश यादव ने 24 मार्च को होली पर लड़की से रेप किया। अगले दिन जब लड़की की हालत बिगड़ गई तो उसने मां को घटना के बारे में बताया

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक पुलिसकर्मी को नाबालिग दलित लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल राजेश यादव ने 24 मार्च को होली पर लड़की से रेप किया। अगले दिन जब लड़की की हालत बिगड़ गई तो उसने मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां लड़की के साथ थाने गई लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसी बीच आरोपी ने परिवार पर मामला सुलझाने के लिए दबाव डाला।
लड़की के पिता ने एएसपी दिगंबर कुशवाह से इस बारे में शिकायत की। एएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपी को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य मामले में बलिया के भीमपुरा में पड़ोसी ने 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना सोमवार की है जब पीडि़ता किसी काम से आरोपी के घर गई थी। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।