उत्तर प्रदेश के संभल जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के जालब सराय स्थित पीएम श्री सरकारी स्कूल में पदस्थापित तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर स्कूल के पढ़ने वाले हिंदू छात्र-छात्राओं के बीच मजहबी गतिविधियां चलाने का आरोप है। आरोप है कि निलंबित किए गए शिक्षक अंजर अहमद और मोहम्मद गुल एजाज ने हिंदू छात्राओं को हिजाब और छात्रों को इस्लामिक टोपी पहन कर स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया। यही नहीं उन्होंने बच्चों को सरकारी स्कूल में मान्य प्रार्थना से पहले ‘लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी’ गाने के लिए मजबूर भी किया।

बच्चों का एक वीडियो जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि बच्चे हाथ जोड़ने के बजाय हाथ बांधकर इकबाल की मशहूर नज्म गा रहे हैं। आरोप है कि फरवरी माह से ही स्कूल में मजहबी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही स्कूल परिसर में अन्य धर्मों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की जाती थीं, जिससे धार्मिक असहिष्णुता का माहौल पैदा हो गया था।

प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ भी कार्रवाई

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद डीएम अंकित खंडेलवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई। उन्होंने एबीएसए से मामले की जांच करने कहा। इस दौरान यह बात सामने आई कि स्कूल में काफी समय से धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अल्का शर्मा ने मुख्य आरोपी अंजर अहमद और मोहम्मद गुल एजाज को निलंबित कर दिया। साथ ही, प्रभारी प्रधानाध्यापक बालेश कुमार को भी इन गतिविधियों की जानकारी उच्चाधिकारियों से छिपाने और लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

प्रशासन ने अब इस मामले में कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों मुस्लिम शिक्षकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं, जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षा में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

यह कमेटी जांच करेगी कि इस मजहबी एजेंडे के पीछे और कौन-कौन है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा के स्तर से समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि संभल में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के चंदौसी तहसील के नगला पूर्वा गांव के एक स्कूल में कुरान की आयतें लिखी हुई मिली थीं। उस समय विश्व हिंदू परिषद ने काफी हंगामा किया था।

यह भी पढ़ें – ठाणे : धर्म पूछकर दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को दो सुरक्षा प्रहरियों से धर्म पूछने के बाद उन पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पिछले साल पहलगाम में हुई आतंकी घटना की यादें ताजा कर दीं। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…