अयोध्या से लेकर प्रदेश के कई जिलों तक पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। बुधवार देर रात योगी सरकार ने 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें विभिन्न जिलों के कप्तान, डीआईजी और आईजी पदाधिकारी शामिल हैं। अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार को अब लखनऊ जोन में तैनात किया गया है, जबकि सोमेन वर्मा को अयोध्या रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और 11 जिलों के SSP इधर से उधर हुए

उत्तर प्रदेश में इस प्रशासनिक बदलाव के तहत डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और 11 जिलों के एसएसपी तथा एसपी के पदों में नियुक्तियां हुई हैं। संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्ध नगर का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ, अमेठी, पीलीभीत, रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती और खीरी सहित कई जिलों में नए एसएसपी और एसपी तैनात किए गए हैं। साल 1994 बैच के सुजीत पांडेय को डीजी फायर सर्विसेज बनाया गया है। वहीं 2001 बैच के प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा, के एस इमानुएल को डीजीपी के जीएसओ के रूप में तैनात किया गया है और विनोद कुमार सिंह को डॉ. अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में आईजी नियुक्त किया गया है।

योगी सरकार ने यूपी में फिरोजाबाद और हरदोई जिले के इन गांवों के बदल दिए नाम

गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी भेजा गया है, जबकि राजकरण नैय्यर को गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। कानपुर कमिश्नरेट में संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। डीआईजी और एटीएस सहित अन्य विभागों में भी तैनातियां की गई हैं। अभिषेक यादव को एटीएस लखनऊ में डीआईजी बनाया गया है, जबकि आशीष तिवारी को तकनीकी सेवाओं के डीआईजी लखनऊ में तैनात किया गया है। प्रताप गोपेंद्र यादव को यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

UP IPS transfer, Ayodhya Police, UP Police administration, SP SSP posting, senior IPS officers
UP IPS transfer

एसपी स्तर पर कई बदलाव हुए हैं। कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर, डॉक्टर ख्याति गर्ग लखीमपुर खीरी, यशवीर सिंह बस्ती, चारू निगम सुल्तानपुर और अभिनंदन सहारनपुर में तैनात किए गए हैं। वहीं डॉक्टर कौस्तुभ को गोरखपुर, अविनाश पांडे मेरठ, अपर्णा रजत कौशिक मिर्जापुर, रवि कुमार रायबरेली और सुकीर्ति माधव पीलीभीत में एसपी बनाया गया है। सर्वानन टी को अमेठी, और अनुकृति शर्मा को नोएडा कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है।

इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य पुलिस विभाग में सुचारू संचालन और बेहतर प्रशासनिक निगरानी सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नई तैनातियां जिले और विभागों में बेहतर जवाबदेही और सतर्कता बनाए रखने में मदद करेंगी।