उत्तर प्रदेश में इन दिनों नौतपा चल रहा रहा, लेकिन पिछले दो दिन से आंधी-तूफान और बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में कहर ढा रखा है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे।
अगले कुछ घंटों को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की। साथ ही लोगों को मैसेज पर अलर्ट भी भेजा गया।
दोपहर चली कई जिलों में आँधी
शनिवार को गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर और मेरठ दोपहर 3 बजे के बाद आंधी तूफान चली। इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए और फिर थोड़ी देर मध्यम गति के बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि अगले तीन घंटों में तूफान और बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट भेजे गए, मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में अत्यंत गंभीर चेतावनी जारी करते हुए कहा, “अगले तीन घंटों में अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा और मेरठ के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और मध्यम से तीव्र बारिश और ओला गिरने का साथ भीषण आंधी चलने की बहुत संभावना है। आंधी चलने के दौरान हवा की गति 60 से 80 किमी प्रति घंटा रहेगी। वहीं, झोंकों के साथ यह बढ़कर 90 किमी प्रति घंटा तक चलेगी।”
एक अन्य चेतावनी में मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक, सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होनी की अधिक संभावना है।
बांदा में भी गिरा पारा
शनिवार दोपहर हुई बारिश के कारण प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरकर नीचे आ गया। इतना ही नहीं बांदा में जहां तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया था, वहां भी पारा गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
इससे पहले गुरुवार देर रात और शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी तूफान आए थे। इससे कई जगहों पर घर गिर गए, टिनशेड उड़ गए और सैंकड़ों पेड़ गिर गए। आंधी-तूफान की वजह से हुए हादसों और बिजली गिरने से यूपी में 31 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दो दिनों के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में आंधी और भारी वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही कुछ अलग-थलग इलाकों में तेज हवा, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और गरज चमक के साथ बौछार होने की चेतावनी भी जारी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
