UP Crime News: सहारनपुर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठग ने लड़की बनकर सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती की और फिर निवेश का लालच देकर 5.40 लाख रुपये ठग लिए। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के पुरानी मंडी स्थित सराय हिसामुद्दीन निवासी संदीप तोमर ने तहरीर में बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया खाते पर स्वाति अग्रवाल से दोस्ती की।
मोबाइल पर भी बात होने लगी। कुछ समय बाद आरोपी ने ऑनलाइन कारोबार में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। अक्टूबर 2025 में आरोपी ने एक एप डाउनलोड करने का व्हाट्सएप पर लिंक भेजा और संदीप तोमर के नाम से खाता बना दिया। 9 अक्टूबर को कारोबार शुरू कराने के नाम पर सौरभ जोगी के नाम 44,500 रुपये भेजे गए।
11 अक्टूबर को कंपनी की ओर से मुनाफे के रूप में पीड़ित के खाते में 8,989 रुपये भेजे गए, जिससे उन्हें भरोसा हो गया। इसके बाद 13 अक्टूबर को कंपनी के कहने पर पीड़ित से पांच लाख रुपए मांगे गए। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने अपना लाभ निकालने की कोशिश की तो कंपनी के लोग बहाने बनाकर टालते रहे।
अब खाते के साथ उनका नंबर भी बंद हो गया। उनसे कुल 5.40 लाख रुपये की ठगी की गई है। साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कर्ज का लालच देकर हजारों की ठगी
एक अन्य मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच के माध्यम से आसान ऋण का प्रलोभन देकर एक व्यक्ति से कथित तौर पर 20 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में 40 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर निवासी आरोपी सतविंदर कौर नामक महिला को मामले में तकनीकी जांच के बाद इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने फर्जी ऋण का प्रलोभन देकर ठगी करने की शिकायत 13 मार्च को दर्ज कराई थी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक फोन नंबर पर संपर्क किया और खुद को ऋण दिलाने में मदद करने वाली के तौर पर पेश किया।
यह भी पढ़ें – संपादकीय: साइबर ठगों का बढ़ता जाल, क्यों भारत में थम नहीं पा रही ऑनलाइन धोखाधड़ी?
भारत में साइबर धोखाधड़ी नहीं थम पा रही, तो आखिर इसकी वजह क्या है? वर्तमान समय में इस अपराध के इतने स्वरूप हैं कि पीड़ित व्यक्ति ठगों की साजिश को एकबारगी समझ नहीं पाता और वह जीवन भर की कमाई लुटा बैठता है। यही वजह है कि साइबर अपराधी हर वर्ष लोगों को करोड़ों की चपत लगा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
