Uttam Nagar Murder: उत्तम नगर में तरुण नाम के युवक की हत्या से लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर खड़ी एक कार और मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। गुरुवार रात इसी जगह पर तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

किस बात पर शुरू हुआ था विवाद?

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और वाहनों में आग किसने लगाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, एक हिंदू राजनीतिक संगठन के सदस्यों ने भी चेतावनी देते हुए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है, जिसमें तरुण की मौत और पीड़ित परिवार पर हुए कथित हमले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। बता दें कि उत्तम नगर में होली के दिन एक बच्ची के हाथ से रंग घुले पानी से भरा गुब्बारा छूटकर दूसरे समुदाय की महिला के ऊपर गिर गया था।

माफी मांगने के बाद भी की मारपीट

इस घटना के बाद दूसरे समुदाय के कई लोगों ने इकट्ठा होकर मारपीट शुरू कर दी, जिसमें 27 साल के तरुण की मौत हो गई। उत्तम नगर के जेजे कालोनी के ए ब्लाक में तरुण का परिवार रहता है। उसके परिजनों ने बताया कि बच्ची और उसके परिवार वालों ने माफी भी मांगी। परिवार ने कहा कि बच्ची ने जानबूझकर नहीं मारा, बल्कि गलती से हाथ से गुब्बारा गिर गया।

वहीं, द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर टीमों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तम नगर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इलाके में खड़े कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया और प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों से भिड़ने की कोशिश भी की।

यह भी पढ़ें – दिल्ली: मां ने बेटे की गला रेतकर की हत्या, पति ने विवाहेत्तर संबंध का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के अंदर छह वर्षीय बच्चे की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लवकुश के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि परिवार ने इस हत्या के पीछे मां की भूमिका होने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…