उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के दो जिलों – फिरोजाबाद और हरदोई के दो गांवों के नाम बदलने का फैसला लिया है। इनमें फिरोजाबाद के गांव- उरमुरा किरार और हरदोई के गांव- हाजीपुर का नाम बदला गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को बताया कि उरमुरा किरार का नाम हरिनगर और हाजीपुर का नाम सियारामपुर करने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद फिरोजाबाद की तहसील व विकासखण्ड शिकोहाबाद स्थित ग्राम पंचायत वासुदेवमई अन्तर्गत ग्राम “उरमुरा किरार” का नाम परिवर्तित कर “हरिनगर” करने का निर्णय लिया है।”

जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने वापस लिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद हरदोई के अंतर्गत विकास खण्ड भरावन की ग्राम पंचायत “हाजीपुर” का नाम परिवर्तित कर “सियारामपुर” करने का निर्णय लिया है।”

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से जिलों और महत्वपूर्ण जगहों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। जैसे इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद जिले का नाम बदल कर अयोध्या कर दिया गया। इसी तरह और भी कई नाम बदले गए हैं।

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद मुगलसराय शहर और उसके रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर क्रमशः पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया।

बीते साल जून में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर बस स्टैंड का नाम बदलकर ‘श्रावण धाम बस स्टैंड’ करने की घोषणा की थी।

यूपी सरकार ने राज्यपाल भवन का नाम बदलकर रखा जन भवन, बतायी यह वजह