UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शिक्षकों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक के अलावा शिक्षा मित्रों समेत 14.93 लाख कर्मचारियों को मुफ्त कैशिलेश इलाज मिलेगा। नए प्रावधान के तहत ये लोग निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे।
यूपी कैबिनेट के मुताबिक, इस प्रावधान का फायदा बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित अनुदानित और स्व वित्तपोषित संस्थानों के शिक्षकों, मानदेय शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मियों और उनके आश्रितों को मिलने वाला है।
योगी सरकार ने दी 30 प्रस्तावों को मंजूरी
जानकारी के मुताबिक, यूपी कैबिनेट में 32 प्रस्ताव आए थे जिसमें से 30 को मंजूरी मिली है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित अनुदानित और स्व वित्तपोषित संस्थानों के शिक्षकों, मानदेय शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मियों और उनके आश्रितों को इसका लाभ मिलेगा।
नोएडा में बनाया जा सकता है नगर निगम, योगी कैबिनेट की बैठक में हुई चर्चा
इस मामले में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने जानकारी दी है कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों, मान्यता प्राप्त और अंशकालिक विद्यालयों के शिक्षकों को योगी सरकार के इस इसका लाभ मिलेगा।ट
इसके दायरे में कौन-कौन आएगा?
राज्य में करीब 4 लाख 34 हजार 226 शिक्षक हैं, जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों के 13380 शिक्षक हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 4 लाख 72 हजार 735 शिक्षकों को भी इसका फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: यूपी में अब बिना इस डॉक्यूमेंट के नहीं हो पाएगी जमीन की रजिस्ट्री
इसमें 1 लाख 42 हजार 900 शिक्षामित्र, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 24,717 अनुदेशकों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के 7 हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मी भी इसके दायरे में होंगे।
इसके अलावा ये भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री पोषण योजना के प्राइमरी स्कूलों के 93 हजार रसोईये भी इसके दायरे में होंगे। इस योजना पर 358 करोड़ का खर्च आएगा। सीएम योगी पर दिए बयान पर फंसे अविमुक्तेश्वरानंद, क्या बोले आचार्य?
