UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मशहूर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास, आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती के खिलाफ समन जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें ये नोटिस साल 2014 के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े मामले में जारी किया गया है। हालांकि, यह पूरा मामला आम आदमी पार्टी के नेताओं का था लेकिन कुमार विश्वास अब आम आदमी पार्टी में नहीं है।

दरअसल, न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एमपी-एमएलए कोर्ट ने 30 अप्रैल को तीनों ही नेताओं और कवि के खिलाफ नोटिस जारी किया था। इस मामले की अगली सुनवाई 15 मई के लिए निर्धारित की है। बता दें कि यह केस MP-MLA कोर्ट में विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में चल रहा है। अगली सुनवाई में तीनों को कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है।

कौन सा है केस?

इस मामले में विशेष शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि ये केस पहले अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित था, जिसे हाल ही में विशेष MP-MLA कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है।

बता दें कि यह केस 6 मई 2014 का है, जब कुमार विश्वास अमेठी लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में थे, जबकि कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लड़ रहे थे। उस चुनाव में राहुल गांधी को जीत मिली थी।

आचार संहिता को लेकर हुआ था विवाद

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन अमेठी कोतवाल मोहम्मद हमीद ने कुमार विश्वास और उनके समर्थकों को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश दिया था, क्योंकि वे वहां के मतदाता नहीं थे।

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले बाहरी व्यक्तियों का निर्वाचन क्षेत्र में रहना प्रतिबंधित होता है। बताया गया कि इस दौरान नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया था।

‘उसने क्या कर दिया, देशद्रोह कर दिया क्या’, समय रैना के समर्थन में बोले कवि कुमार विश्वास- हो गई होगी गलती

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर हुआ विवाद अब शांत हो चुका है, लेकिन इसके कारण समय रैना और रणवीर इलाहबादिया को काफी आलोचनाओं और कानूनी पचड़ों का सामना करना पड़ा था। देश के तमाम लोगों ने उनके खिलाफ हमला बोला, उनपर कई एफआईआर दर्ज हुईं। अब कवि कुमार विश्वास ने इस पूरे विवाद को लेकर अपनी राय दी है। पढ़िए पूरी खबर…