UP SIR Final List 2026 PDF: उत्तर प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) खत्म हो गई है और चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। अंतिम मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश में कुल 13,39,84,792 (13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792) मतदाता हैं। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 (54.54 फीसदी) पुरुष जबकि 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 (45.46 फीसदी) मतदाता महिला हैं। इसके अलावा 4206 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

प्रयागराज में बढ़ी मतदाताओं की संख्या

चुनाव आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 18 से 19 साल के मतदाताओं की कुल संख्या 17,63,360 है। मतदाता सूची में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या प्रयागराज में बढ़ी। प्रयागराज में 3,29,421 तो लखनऊ में 2,55,961 मतदाता बढ़े। वहीं गाजियाबाद में भी 2,43,666 मतदाता बढ़े हैं।

इससे पहले 27 अक्टूबर 2025 को जो मतदाता सूची जारी हुई थी, उसमें 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे। SIR के बाद अंतिम सूची में करीब 2 करोड़ 5 लाख नाम काटे गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त नवदीप रिणवा ने जानकारी दी।

नवदीप रिणवा ने यह भी कहा कि जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, वह फॉर्म नंबर 6 भरकर अपनी वोटर लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। जो 6 जनवरी को ड्राफ्ट सूची जारी हुई थी, उसकी तुलना में 84 लाख 28 हजार 767 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

कैसे डाउनलोड करें वोटर लिस्ट?

  • चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं
  • चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लिंक https://voters.eci.gov.in/download-eroll पर क्लिक करें
  • राज्य सेक्शन में उत्तर प्रदेश चुनें,
  • साल सेक्शन में 2026 चुनें
  • रोल टाइप में SIR फाइनल रोल 2026 सेलेक्ट करें
  • अपना जिला, विधानसभा और भाषा चुनें
  • कैप्चा कोड भरें
  • डाउनलोड सिलेक्टेड PDF पर क्लिक कर वोटर लिस्ट डाउन लोड करें

(यह भी पढ़ें- IAS अनुराग यादव की वर्चुअल मीटिंग में CEC ज्ञानेश कुमार से तीखी बहस)

एक हाई लेवल चुनाव समीक्षा बैठक में उस वक्त तनाव बढ़ गया जब एक वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को खुलेआम चुनौती दी। पढ़ें पूरी खबर