उत्तर प्रदेश के शामली में एक मामला इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। दावा किया गया है कि यहां एक मुस्लिम लड़की चांदनी कुरैशी ने बड़ी चालाकी से करोड़पति हिंदू कारोबारी के बेटे आयुष मलिक को अपने प्रेम जाल में फंसाया, उससे शादी कर ली। आरोप है कि लड़की ने करोड़पति कारोबारी के बेटे को मुसलमान बनाकर उसका नाम आयुष से मोहम्मद अली रखवा दिया। आयुष के पिता का आरोप है कि करोड़ों की संपत्ति हड़पने और बेटे को धमकी देकर पूरा खेल रचा गया है।

आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, “उसका ब्रेनवॉश किया गया था। उसे प्रेम के जाल में फंसाया गया। उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसका ब्रेनवॉश किया गया। वह एक सभ्य, शिष्ट और मिलनसार युवक है जिसके पास काफी संपत्ति है। यही वजह है कि उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया, यही बात अब सामने आ रही है।

आयुष के पिता ने आगे कहा, “मुझे सबसे पहले तब शक हुआ जब उसने कुछ साल पहले दाढ़ी बढ़ाना शुरू किया। मैंने तुरंत उससे बात करने और उसे समझाने की कोशिश की। उस महिला चांदनी कुरैशी ने उसे अपने जाल में फंसा लिया था और धीरे-धीरे उसे मुस्लिम समुदाय के करीब ला रही थी। अब हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं ताकि दोषियों को जेल भेजा जा सके और उनका उससे संपर्क टूट जाए।”

धर्मांतरण विवाद पर बोले शामली एसपी

आयुष मलिक के कथित धर्मांतरण और संपत्ति विवाद पर शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “इस मामले में परसों कोतवाली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। यहां मलिक परिवार नाम का एक संपन्न परिवार रहता है जिसके पास काफी संपत्ति और दो बड़े शोरूम हैं। देवराज मलिक दवा व्यापार संघ में एक प्रमुख व्यक्ति हैं। उनका एक बेटा आयुष मलिक है जिसने इस्लाम धर्म अपना लिया है। परिवार में कुल चार बच्चे हैं- तीन बेटियां, जिनकी शादी हो चुकी है और बेटा आयुष, जो उनकी फार्मेसी का प्रबंधन करता था।

यह बात सामने आई है कि वह चांदनी कुरैशी नाम की एक महिला जो जिम ट्रेनर है जिसने उसे प्रभावित किया। उसने एक पाकिस्तानी मौलवी के यूट्यूब चैनल देखना शुरू कर दिया। इसके बाद, चांदनी के छोटे भाई जो आयुष की दुकान में कर्मचारी के रूप में काम करता था, उसने उसके धर्मांतरण में मदद करने के लिए उनके साथ साजिश रची। असल में, उनका मुख्य मकसद परिवार की संपत्ति पर कब्जा करना था क्योंकि देवराज मलिक के पास काफी संपत्ति है। बेटियां पहले से ही विवाहित थीं, आयुष इकलौता बेटा था।

आयुष ने पिता से भी इस्लाम धर्म अपनाने को कहा

चांदनी कुरैशी के पिता इलाके में एक स्थानीय दुकान चलाती है। उन्होंने आयुष के धर्म परिवर्तन की साजिश रची और अंततः निकाह करवाया। यह मामला पिछले हफ्ते तब सामने आया जब बेटे और महिला ने पिता से संपत्ति उन्हें सौंपने की मांग की क्योंकि अब उनकी शादी हो चुकी थी और संपत्ति उनकी थी। इसके साथ ही आयुष ने पिता से भी इस्लाम धर्म अपनाने को कहा।

मुस्लिम धर्म अपनाने पर क्या बोले आयुष मलिक

आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली ने कहा कि वह अब तो मुसलमान बन गया है, अब वापस हिंदू धर्म अपनाने का कोई मतलब ही नहीं है। हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित होने पर मोहम्मद अली (आयुष मलिक) ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैं मुसलमान बन गया हूं। अगर मैंने धर्म परिवर्तन कर लिया है, तो ‘वापसी’ का क्या अर्थ है? ‘वापसी’ का सवाल तभी उठेगा जब मैं दोबारा हिंदू बन जाऊंगा, नहीं तो इसका मतलब होगा कि मैं कभी मुसलमान बना ही नहीं। लोगों और परिवार के दबाव के कारण उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। मेरा परिवार सामाजिक दबाव में है।” पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें