उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दर्दनाक मामले सामने आया है। यहां एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मानसी अपने ससुराल में मृत पाई गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति सागर राजपूत और अन्य ससुराल वाले मानसी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने मानसी की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार मामले में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि कानपुर की रहने वाली मानसी की शादी सागर से साल 2024 में हुई थी। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। सागर के इंस्टाग्राम पर करीब आठ लाख फॉलोअर्स है। मानसी के परिवार का दावा है कि उन्होंने शादी के दौरान सागर के परिवार को सात लाख नकद दिए थे। जबकि घर के अन्य सामान शादी में तोहफे के रूप में दिए गए थे। लेकिम सागर का परिवार इस व्यवस्था से खुश नहीं था।

मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया

आरोप है कि वो लगातार और दहेज की मांग कर रह थे। खासकर कार की मांग लगातार की जा रही थी। शादी के बाद से ही मानसी को अक्सर कम दहेज लाने के लिए ताने दिए जाते थे। हालांकि, जब मांगें पूरी नहीं हुई तो उन्होंने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

जानकारी अनुसार मानसी ने परिवार को कथित प्रताड़ना के बारे में बताया था। परिवार कई बार लखनऊ पहुंचा था, ताकि दोनों के बीच समझौता कराया जा सका। शनिवार को मृतका के परिवार को सूचना मिली कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, परिजनों ने इस दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

पीड़िता के परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में पति सागर राजपूत, ससुर राजेश, देवर अनु, ननद बरखा और चांदनी, तथा बुआ सास आशा शामिल हैं। सागर राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब एक्टर-मॉडल त्विषा शर्मा की कथित दहेज हत्या के मामले की सीबीआई जांच राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। लखनऊ में श्वेता सिंह की मौत के मामले में भी दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या के आरोप लगाए गए हैं, जिससे यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

यह भी पढ़ें – ‘त्विषा की मौत दुर्भाग्यपूर्ण, अप्राकृतिक’ सुप्रीम कोर्ट ने निष्पक्ष जांच पर जोर दिया, CJI बोले- परिवार के बयान रिकॉर्ड ना करे मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को नोएडा की मॉडल-से-एक्टर बनी त्विषा शर्मा की मौत के मामले में स्वतः संज्ञान (suo motu cognisance) लिया। इससे यह मामला अब सिर्फ स्थानीय आपराधिक जांच तक सीमित नहीं रहा बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर न्यायिक जांच और निगरानी का विषय बन गया है। बता दें कि यह 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में 26 वर्षीय त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से शुरू हुआ था। मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अगुवाई वाली पीठ ने सुनवाई की। पूरी खबर पढ़ें…