उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से प्रदेश के लोगों को त्योहार मनाने और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

महानवमी नवरात्रि के नौवें दिन मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

पूजा-पाठ के लिए मिल सकेगा समय

महानवमी के अवसर पर देशभर में भक्तों के बीच उत्साह देखने को मिलता है। कई जगहों पर दुर्गा पूजा, कन्या पूजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा से लोगों को त्योहार की तैयारियों और पूजा-पाठ के लिए समय मिल सकेगा।

सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों ने की थी मांग

महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की ओर से छुट्टी की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनकी मांग का सम्मान करते हुए राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।

यह भी पढ़ें: भव्य पंडाल, नई सियासत और परंपरा की बहस: BJP सरकार के सत्ता में आने के बाद बंगाल की दुर्गा पूजा में क्या-क्या बदल रहा?

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के उत्तरी उपनगरों में स्थित लेक टाउन में चारों ओर रोशनी जगमगा रही है और दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। पिछले सप्ताह महालया की पूर्व संध्या पर दुर्गा पूजा को लेकर कारीगर इस साल के पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे थे। इस बार पंडाल को जयपुर के हवा महल की 80 फुट ऊंची प्रतिकृति के रूप में बनाया गया है। इसे गुलाबी रंग के अलग-अलग शेड्स में सजाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।