कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारतीय वोटर आईडी कार्ड और राशन कार्ड मिले हैं। इस मामले की जांच कर रहे अफसरों का कहना है कि इन्होंने पाकिस्तानी नागरिकता की बात छुपाकर इन्हें बनवाया था।

चिक्कबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसे ने बताया है कि इस मामले में फराह नाज और उसके बेटे मोहम्मद फरदीन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, विदेशी अधिनियम और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इन दोनों ने राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र हासिल कर लिये हैं।

बागेपल्ली का रहने वाला है मोहम्मद अयूब खान

जांच में पता चला कि चिक्कबल्लापुर जिले के बागेपल्ली का रहने वाला मोहम्मद अयूब खान यूएई में काम करता था और वहां उसने पाकिस्तानी महिला फराह नाज से शादी की थी। मोहम्मद अयूब खान और फराह नाज के चार बच्चे हैं, जिनमें से मोहम्मद फरदीन का जन्म पाकिस्तान में हुआ था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फराह नाज और मोहम्मद फरदीन पाकिस्तानी हैं जबकि मोहम्मद अयूब खान और उसके तीन बच्चे भारतीय हैं। यह परिवार फिलहाल बागेपल्ली में रह रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र को रद्द कर दिया गया है।

पीआरसी को लेकर चल रही बहस

इन दिनों कर्नाटक में स्थाई निवास प्रमाण पत्र (पीआरसी) को लेकर भी बहस चल रही है। कर्नाटक सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि तहसीलदार पीआरसी जारी कर सकते हैं जबकि बीजेपी नेता और केंद्रीय शोभा करंदलाजे ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था।

बीजेपी का कहना था कि इस कदम से बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए घुसपैठियों को भारत के आधिकारिक दस्तावेज मिल सकते हैं और यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। पीआरसी मिलने के बाद कर्नाटक के लोग राशन कार्ड बनवाने के साथ ही शिक्षा, रोजगार और सरकारों के द्वारा चलाई जारी अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- घुसपैठियों ने बताया कैसे बांग्लादेश से भारत में घुसे

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इसके चलते, हजारों बांग्लादेशी नागरिक अब सीमावर्ती इलाकों में जमा होने लगे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।