गुजरात के सूरत में मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की दो बसें आपस में टकरा गई हैं, इसमें कई लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना तब हुई जब नेशनल हाईवे 53 पर एक बेकाबू बस पानी के टैंकर से टकराकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई और सामने से आ रही दूसरी बस से टकराकर पलट गई। पलटने के बाद बस में आग लग गई।
हादसे की सूचना मिलती है कि फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत रवाना हो गई। मौके पर पहुंचते ही फायर ब्रिगेड के कर्मी आग बुझाने में जुट गए।
7 लोगों की हुई मौत
इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 38 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सूरत (ग्रामीण) के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) प्रेमवीर सिंह ने बताया कि हादसा तब हुआ जब महाराष्ट्र निगम की एक यात्री बस ने पीछे से पानी का टैंकर ले जा रहे एक टैक्टर में टक्कर मार दी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस के ड्राइवर ने स्टियरिंग से नियंत्रण खो दिया जिससे उसने टैंकर को टक्कर मार दी। टैंकर में टकराने के बाद बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में घुस गई और इसी बीच उसकी MSRTC बस से टकराकर पलट गई।
पलटने के बाद बस में लगी आग
सूरत ग्रामीण SP राजेश गढिया ने कहा, “यह दुर्घटना आज लगभग शाम 4:00 बजे हुई और इसमें तीन वाहन शामिल थे: महाराष्ट्र सरकार की दो बसें और एक ट्रैक्टर, जो पानी का टैंकर खींच रहा था। इन बसों में से एक सूरत से महाराष्ट्र के धुले की ओर जा रही थी। नेशनल हाईवे 53 पर चलते हुए, विशेष रूप से बारडोली और व्यारा के बीच के हिस्से में, यह एक पानी के टैंकर से टकरा गई। इस टक्कर के परिणामस्वरूप, बस का संतुलन बिगड़ गया, वह सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार कर गई और सामने से आ रहे वाहनों की लेन में घुस गई। नतीजतन, वह विपरीत दिशा से आ रही दूसरी सरकारी बस से टकरा गई—जो महाराष्ट्र के चालीसगांव से सूरत की ओर जा रही थी। सूरत की ओर जा रही बस सड़क के किनारे एक निचले इलाके में पलट गई और उसके कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई।”
आगे कहा, “अब तक सात लोगों की दुखद रूप से जान चली गई है। हम मेडिकल इमरजेंसी टीमों के साथ लगातार संपर्क में हैं, और पीड़ितों को सब-सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घायलों के संबंध में, हमारी शुरुआती जानकारी के अनुसार लगभग 25 से 30 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें आस-पास के स्वास्थ्य केंद्रों में तत्काल इलाज दिया जा रहा है…”
बारडोली ग्रामीण पुलिस इंस्पेक्टर पीएन जडेजा ने बताया, दोनों बसें महाराष्ट्र निगम की थीं। दोनों बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 38 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को बारडोली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़ें: नौकरी जाने से परेशान शख्स ने की आत्महत्या, दरवाजे पर चिपकाया आखिरी नोट, जांच शुरू
गुजरात के गांधीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नौकरी छूटने और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे 42 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीला कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंकज भंसाली के रूप में हुई है, जो गांधीनगर के कुडासन क्षेत्र स्थित पूनम रेजिडेंसी में रहते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
