टीएमसी के पार्षद आशीष चक्रवर्ती के घर पर सोमवार रात को लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने इस दौरान चोर-चोर के नारे लगाए और टीएमसी पार्षद के घर, गैराज और कार में भी तोड़फोड़ की है। यह घटना पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में हुई।

इस दौरान पुलिस आशीष चक्रवर्ती को जबरन वसूली और धमकियां देने के आरोप में गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी। स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने आशीष चक्रवर्ती को लोगों से बचाया।

लोगों के द्वारा चक्रवर्ती के घर में घुसने और तोड़फोड़ करने के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें लोग नारेबाजी करते हुए और पार्षद के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें केंद्रीय बलों के जवान लोगों को शांत करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

कोलकाता में ममता बनर्जी का धरना

दूसरी ओर, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमलों और रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने संबंधी रेलवे के अभियान के खिलाफ कोलकाता में धरने पर बैठने जा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी उनकी पार्टी के विधायकों को अपने पाले में करने के लिए धन-बल का इस्तेमाल कर रही है। बनर्जी ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद से टीएमसी के 12 कार्यकर्ता मारे गए हैं और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार को टीएमसी के विधायकों के साथ ममता बनर्जी की बैठक रद्द कर दी गई थी क्योंकि इसके 80 विधायकों में से केवल 20 ही बनर्जी के आवास पर पहुंचे थे।

टीएमसी सांसद बापी हलदर के कार्यालय में तोड़फोड़

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सांसद बापी हलदार के दफ्तर में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए जो राहत सामग्री लाई गई थी, वह टीएमसी सांसद के दफ्तर के अंदर जमा थी। इससे लोग नाराज हो गए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।