उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बीजेपी और सपा ने अपनी ताकत झोंकी हुई है। राज्य के पश्चिमी हिस्से में दोनों दल फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। राज्य के इस हिस्से में मुस्लिमों की आबादी भी काफी अच्छी है। सपा को उम्मीद है कि आगामी चुनाव में उसे मुस्लिम समुदाय का एकतरफा समर्थन मिलेगा।

पश्चिमी यूपी के मेरठ मंडल में भी मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी संख्या है लेकिन यहां के तीन जिलों में सपा पिछले दो चुनावों में खाता नहीं खोल पाई है। मेरठ मंडल के गाजियाबाद, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर जिलों में हर विधानसभा सीट पर साल 2017 और साल 2022 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

गाजियाबाद में सभी पांच सीटों पर बीजेपी का कब्जा

गाजियाबाद जिले में आने वाली पांच विधानसभा सीटों- गाजियाबाद, साहिबाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर पर बीजेपी का कब्जा है। बीजेपी को उम्मीद है कि वह यहां हैट्रिक जमाएगी, हालांकि जिले की लोनी विधानसभा सीट और मुरादनगर विधानसभा सीट पर साल 2012 में बसपा का मुस्लिम प्रत्याशी जीत चुका है। गाजियाबाद विधानसभा सीट पर सपा मुलायम सिंह यादव की सरकार के दौरान एक उपचुनाव जीती थी।

क्रम संख्याविधानसभा सीटविजेता 2022 विजेता 2017सपा कब जीती?
1लोनीबीजेपी – नंद किशोर गुर्जरबीजेपी – नंद किशोर गुर्जरकभी नहीं
2साहिबाबादबीजेपी – सुनील शर्माबीजेपी – सुनील शर्माकभी नहीं
3गाजियाबादबीजेपी- अतुल गर्गबीजेपी – अतुल गर्गकभी नहीं (उपचुनाव में एक बार)
4मुरादनगरबीजेपी – अजीत पाल त्यागीबीजेपी – अजीत पाल त्यागीसाल 1996 (अजीत पाल के पिता राजपाल)
5मोदीनगरबीजेपी- मंजू सिवाचमंजू सिवाचकभी नहीं

गौतमबुद्धनगर जिले की सपा का आज तक नहीं खुला खाता

राजधानी नई दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर जिले में तीन विधानसभा (नोएडा, दादरी और जेवर) सीटें हैं। इन तीनों सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा है। औद्योगिक क्षेत्र नोएडा को तो बीजेपी का गढ़ कहा जाता है। इस सीट के अस्तित्व में आने के बाद यहां सिर्फ बीजेपी का कमल ही खिला है। इसके अलावा दादरी और जेवर विधानसभा सीटों पर भी पिछले दो चुनावों से बीजेपी का कब्जा है। यहां भी सपा ने कभी जीत दर्ज नहीं की है।

क्रम संख्याविधानसभा सीटविजेता 2022विजेता 2017सपा कब जीती?
1नोएडाबीजेपी – पंकज सिंहबीजेपी – पंकज सिंहकभी नहीं
2दादरीबीजेपी – तेजपाल नागरबीजेपी- तेजपाल नागरकभी नहीं
3जेवरबीजेपी – धीरेंद्र सिंहबीजेपी – धीरेंद्र सिंहकभी नहीं

बुलंदशहर जिले से भी सपा को मिल रही निराशा

बुलंदशहर जिले में कुल सात विधानसभा सीटें हैं। इन सभी सीटों पर पिछले दोनों चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सिकंदराबाद सीट पर पिछले तीन चुनावों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। यहां सपा एकमात्र चुनाव 1996 में जीती थी। इसके अलावा बुलंदशहर सीट पर बीजेपी ने पिछले दो चुनाव जीते हैं। यहां सपा आखिरी बार 1996 में जीती थी।

क्रम संख्याविधानसभा सीटविजेता 2022विजेता 2017सपा कब जीती?
1सिकंदराबादबीजेपी- लक्ष्मी राजबीजेपी- बिमला सोलंकीसाल 1996 (नरेंद्र भाटी)
2बुलंदशहरबीजेपी- प्रदीप कुमार चौधरीबीजेपी- वीरेंद्र सिरोहीसाल 1993 (डीपी यादव)
3स्यानाबीजेपी- देवेंद्र लोधीबीजेपी- देवेंद्र लोधीकभी नहीं
4अनुपशहरबीजेपी- संजयबीजेपी – संजय कुमार शर्माकभी नहीं
5खुर्जाबीजेपी- मिनाक्षी सिंहबीजेपी- वीरेंद्र सिंहकभी नहीं
6डिबाईबीजेपी – छत्रपाल सिंहबीजेपी- अनिता लोधीसाल 2012 (श्रीभगवान शर्मा)
7शिकारपुरबीजेपी- अनिल कुमारबीजेपी- अनिल कुमारसाल 2012 (मुकेश शर्मा)

बात अगर स्याना की करें तो यहां इस सीट के अस्तित्व में आने के बाद बीजेपी दो बार और कांग्रेस एक बार चुनाव जीती है। अनुपशहर और खुर्जा विधानसभा सीटों पर आज तक सपा का खाता नहीं खुला है, यहां बीजेपी ने पिछले दो चुनाव जीते हैं। डिबाई और शिकारपुर विधानसभा सीटों पर सपा अपना एकमात्र चुनाव साल 2012 में जीती थी। यहां भी पिछले दोनों चुनाव बीजेपी ने जीते थे।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी के इन दो जिलों में बीजेपी की कठिन है डगर, पिछली बार उलटी पड़ी बाजी