West Bengal Chunav Exit Poll: पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग के बाद बधुवार शाम को कई एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए। इन एग्जिट पोल के अनुमानों से मिली-जुली तस्वीर सामने आई। एग्जिट पोल के सर्वे को लेकर अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पिछली बार एग्जिट पोल में ये अयोध्या में ही कह रहे थे कि 400 पार हो जाएंगे। अयोध्या में 400 पार कह रहे थे और अयोध्या में ही हार गए। यानी कि एग्जिट पोल का कोई भी भरोसा नहीं है। लेकिन ये एक सच्चाई है कि इन्होंने पुलिस के माध्यम से बड़ी बेईमानी की है।”

बंगाल में लोगों ने दीदी को वोट दिया है- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने आगे कहा, “यूपी में जो इन्होंने पुलिस से उपचुनाव जीता था, बंगाल में बड़े पैमाने पर पुलिस प्रशासन खड़ा कर दिया था। पुलिस कप्तान के बगल में एक कप्तान, डीजीपी के बगल में ही डीजीपी और अधिकारियों को लालच देकर कि तुम्हें कोई अच्छी पॉजिशन दी जाएगी, ये चुनाव में खूब गड़बड़ी करिए। इन सब के बावजूद भी बंगाल में दीदी को ऐतिहासिक वोट दिया है। एक या दो जगह चुनाव में बीजेपी जीत जाए वरना सब जगह बीजेपी हार रही है।”

एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

सात में से पांच एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। वहीं, दो एग्जिट पोल ने ममता बनर्जी की चौथी बार सरकार की वापसी का अनुमान जताया है।

मैट्रिज के एग्जिट पोल में ममता की पार्टी को 125 से 140 और भारतीय जनता पार्टी को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने तृणमूल कांग्रेस को 130 से 140 और बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने टीएमसी को 130 से 140 और बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

प्रजा पोल ने टीएमसी को 85 से 110 और भारतीय जनता पार्टी को 178 से 200 सीटें मिलने की बात कही है। वहीं, पी-मार्क के एग्जिट पोल में टीएमसी को 118 से 138 और बीजेपी को 150 से 175 और सीटें दी गई हैं। पोल डायरी ने टीएमसी को 99 से 127 और भारतीय जनता पार्टी को 142 से 171 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। पढ़ें पूरी खबर…