गाजियाबाद में अपनी रिहायशी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन नाबालिग बहनों की मौत पर अब उनके पिता का बयान सामने आया है। पिता ने कहा कि उनकी तीनों बेटियों की वजह एक गेम है। जिसकी वजह से तीनों ने अपनी जान दे दी।
इस दर्दनाक घटना पर ANI से बात करते हुए पिता ने कहा कि इसमें एक कोरियन गेम शामिल है। हमें सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि आप हमें कोरिया जाने से रोक रहे हैं। वे कहती थीं कि कोरिया हमारी ज़िंदगी है। हम उनसे पूछते थे कि वे कोरिया क्यों जाना चाहती हैं। उन्होंने आत्महत्या नहीं की। मैंने सिर्फ़ उनके मोबाइल फ़ोन लिए थे। यह एक टास्क की वजह से हुआ है। मैं भी अपने काम में बिज़ी था और मुझे पता नहीं चला कि यह क्या था। मुझे बताया गया कि मेरे बच्चे एडिक्ट हो गए थे।
बता दें, गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में बुधवार देर रात 9वीं मंजिल से तीन नाबालिग बहनों ने एक साथ मौत की छलांग लगा दी। रात करीब 2:30 बजे जब पूरा इलाका गहरी नींद में था, तभी अचानक तेज आवाजों ने सन्नाटे को चीखों में बदल दिया। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि तीन मासूम लड़कियां की जिंदगी एक झटके में खत्म हो जाएंगी। यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
यह भी पढ़ें- ब्लू व्हेल, मोमो चैलेंज, कोरियन लव गेम का खतरनाक जाल: गाजियाबाद केस से सीखें, ये 3 संकेत न करें नजरअंदाज
कौन थीं तीन बहनें?
मृतक बहनों की पहचान हो चुकी है। जिनका निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) था। तीनों बहनें पिता चेतन कुमार के साथ भारत सिटी के B-1 टावर, फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं। तीनों नाबालिग थीं और पढ़ाई के साथ-साथ मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में काफी समय से डूबी हुई थीं। परिवार में इनके अलावा अन्य भाई-बहन भी हैं, लेकिन इन तीनों का आपसी लगाव सबसे ज्यादा था।
घटना कैसे घटी?
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें देर रात एक साथ 9वीं मंजिल की बालकनी तक पहुंचीं। वहां उन्होंने रेलिंग पार करने के लिए दो-स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया। इसके बाद एक-एक कर तीनों ने नीचे छलांग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान घर के अन्य सदस्य गहरी नींद में थे। कुछ ही पल में तीनों बहनें नीचे जा गिरीं और उनकी मौत हो गई।
डिस्क्लेमर- अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति आत्महत्या करने के विचार से जूझ रहा है या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी में है, तो कृपया तुरंत मदद लें। आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। सहायता के लिए में इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
आसरा
संपर्क: 9820466726
ईमेल: aasrahelpline@yahoo.com
समय: 24×7
भाषा: अंग्रेजी, हिंदी
स्नेही
संपर्क: 9582208181
ईमेल: snehi.india@gmail.com
समय: सुबह 10 बजे – रात 10 बजे, सभी दिन
भाषा: अंग्रेजी, हिंदी, मराठी
फोर्टिस मेंटल हेल्थ
संपर्क: 8376804102
समय: 24×7; हर दिन
भाषा: अचिकु, असमिया, बंगाली, डोगरी, अंग्रेजी, गुजराती,
हिंदी, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मराठी, पंजाबी,
राजस्थानी, तमिल, तेलुगु, उर्दू
कनेक्टिंग NGO
संपर्क: 9922004305, 9922001122
ईमेल: distressmailsconnecting@gmail.com
समय: दोपहर 12 बजे – रात 8 बजे; हर दिन
भाषा: अंग्रेजी, हिंदी, मराठी
वांद्रेवाला फाउंडेशन
संपर्क: 18602662345
ईमेल: help@vandrevalafoundation.com
समय: 24×7
भाषा: हिंदी, मराठी, गुजराती और अंग्रेजी
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने की आत्महत्या, माता-पिता ने बताया कोरोना काल में लगी थी ऑनलाइन गेमिंग की लत
