Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद पार्टी की तरफ से नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है। इस पर अब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आया है।

प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इससे यह साबित होता है कि कोई भी विधानसभा या लोकसभा क्षेत्र किसी का गढ़ या निजी जागीर नहीं है। अगर जनता उठ खड़ी हो जाए, तो बड़े से बड़े नेता भी पसीना बहाने पर मजबूर हो सकते हैं। बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र की बात करें, जहां हाल तक भाजपा सदस्य यह दावा करते थे कि उनका किला इतना मजबूत है कि अगर वे कुत्ते या बिल्ली को भी मैदान में उतार दें, तो जनता उन्हें ही वोट देगी, तो स्थिति बदल गई है। अब जब जनता के पास एक विकल्प है, तो भाजपा उम्मीदवार खोजने के लिए संघर्ष कर रही है।”

ऊपर वाले ने इन लोगों के साथ इंसाफ किया- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, “दूसरी बात इस देश ने पिछले कुछ सालों में देखा है कि बीजेपी के डर से दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार भागते हैं, ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स इनके डर से दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार ये लोग खरीदते हैं। आज ऊपर वाले ने इनके साथ में इंसाफ किया है कि इनका उम्मीदवार किसी कारणवश मैदान छोड़कर भागा है। अब उनको चिंता करने दीजिए।”

सम्राट चौधरी को बिहार का सीएम नहीं थोपा जा सकता- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा, “भाजपा को यह भी एहसास हो गया है कि जनता जरूरी नहीं कि पार्टी के ही खिलाफ हो। यहां तक ​​कि उनके अपने समर्थक, कार्यकर्ता और नेता, जिन्होंने उन्हें वोट दिया है, भी स्पष्ट राय रखते हैं, सम्राट चौधरी जैसे व्यक्ति को, उनके आचरण, चरित्र और सार्वजनिक छवि को देखते हुए, बिहार का मुख्यमंत्री यूं ही नहीं थोपा जा सकता। आप किसी भी समुदाय से मुख्यमंत्री नियुक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं। यह कोई नियम नहीं है।”

जनसुराज के प्रमुख ने कहा, “समस्या यह है कि सक्षम और योग्य व्यक्ति का चयन किया जाए। ऐसे व्यक्ति को चुनें जो ईमानदार और शिक्षित हो ताकि बिहार प्रगति कर सके।”

यह भी पढ़ें: बांकीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अभिषेक ने वापस लिया नाम, अब PK को टक्कर देंगे नीरज

नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा नेता अभिषेक कुमार सिन्हा मीडिया के सामने आए और कहा, “मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पा रहा हूँ। मैंने अभी-अभी इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को एक पत्र सौंपा है। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए NDA उम्मीदवार के तौर पर चुना था। इसके लिए मैं केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। मैं विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूँ कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पा रहा हूँ। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूँगा।” यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…