मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक मंंदिर के 71 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की बेसबॉल बैट से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। कैलाश मोदी ने आरोपी से बचने के लिए पास के एक गुरुद्वार में शरण भी ली लेकिन भाग्य ने उनका साथ न दिया।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में गुरुद्वारे की उपाध्यक्ष दिलराज कौर छाबड़ा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे बारा माता मंंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी मंदिर में सेवा कर रहे थे। इसी दौरान उनका मुकेश शर्मा नाम के व्यक्ति से झगड़ा हुआ। वह नशा करने का आदी था और जिला बदर भी था। उसके खिलाफ अन्नपूर्णा थाने में कई शिकायतें भी दी गई है।

दिलराज कौर छाबड़ा ने बताया कि मुकेश शर्मा कई बार नशा करके मंंदिर में प्रवेश करते था, जिस वजह से कैलाश मोदी ने उन्हें कई बार रोका था। इसी विवाद के चलते मुकेश शर्मा ने सुबह साढ़े पांच बजे कैलाश मोदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि सुबह सेवादार ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। गुरुद्वारे पहुंचकर उन्होंने CCTV में देखा कि कैलाश मोदी मंदिर की तरफ से भागते हुए गुरुद्वारा की तरफ आए और फिर अपना बचाव करने के लिए उन्होंने गुरुद्वारे में प्रवेश किया लेकिन उम्र के चलते वो गेट पूरी तरह से बंद नहीं कर पाए। मुकेश शर्मा ने कैलाश मोदी को धक्का देते हुए दरवाजा खोला और फिर उसने बेसबॉल बैट से 31 बार वार किया। उनकी गुरुद्वारे में ही मौत हो गई।

पुलिस ने क्या जानकारी दी?

इंदौर के अन्नपूर्णा पुलिस थाने के SHO हित गोपाल यादव ने बताया कि मुकेश शर्मा अपने भाइयों के साथ ही मंदिर प्रांगण में रहता था। पिछले 8-10 महीने में महीने में उसकी कई बार कैलाश मोदी की शराब की आदत को लेकर विवाद हो चुका है। इसी वजह से उसका मंदिर में प्रवेश रोक दिया गया। इसी विवाद में उसने मंगलवार सुबह कैलाश मोदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें: चार पराठे, एक बोतल पानी और हथियारों की तस्करी… 67 साल की ‘चाची’ की चौंकाने वाली कहानी

चार पराठे और एक बोतल पानी के सहारे ट्रेन का सफर करने वाली 67 साल की रामबीरी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। उम्र, सादगी और सामान्य दिखने वाली दिनचर्या के पीछे वह अवैध हथियारों की तस्करी के बड़े नेटवर्क का हिस्सा थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें