बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर सवाल उठाया कि उनके पास इतना पैसा कहां से आता है? तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमेशा महंगी गाड़ियों में घूमते हैं। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सवाल पूछा गया था।

‘हेलीकॉप्टर से तांडव मचा रहे हैं’

पत्रकार ने पूछा कि अखिलेश यादव ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करोड़ों रुपये कथा के लेते हैं। इसी सवाल के जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के पास इतना पैसा कहां से आता है? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी तो बढ़िया-बढ़िया गाड़ी में घूम रहे हैं, हेलीकॉप्टर से तांडव मचा रहे हैं, मकान जो उनको मिला, तो टोटी चोरी हो जा रहा है।

अखिलेश और तेज प्रताप के कैसे हैं रिश्ते?

तेज प्रताप से पूछा गया कि वीडियो कॉल पर अब आपसे अखिलेश की बात होती है या नहीं? इसके जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि पहले बात होती थी लेकिन उन्होंने चुनाव प्रचार में मेरा अपमान किया तो अब मैं क्यों बात करूंगा?

UGC के नए नियम पर तेज प्रताप यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज भी सनातन का हिस्सा

तेज प्रताप से चुनाव प्रचार में अखिलेश के नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह महागठबंधन में थे, इसलिए मेरे चुनाव प्रचार में क्यों आएंगे? तेज प्रताप से पूछा गया कि क्या आप अखिलेश यादव से नाराज है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं क्यों नाराज हूंगा, क्या पता वही हमसे नाराज हों? तेज प्रताप ने कहा कि अखिलेश से पारिवारिक रिश्ता है, अब आगे यह देखना होगा कि वह कैसा व्यवहार करते हैं।

समाजवादी नेताओं की तेज प्रताप ने की तारीफ

तेज प्रताप यादव ने कहा कि आप हमको सम्मान देंगे तो हम आपको सम्मान देंगे, जब तक हमारे साथ रहे, हमने उनका सम्मान किया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि सबसे बढ़िया नेता थे, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी, उनके जैसा कोई नेता नहीं हुआ। तेज प्रताप यादव ने कहा कि पुराने जो समाजवादी नेता हैं, वह सबसे अच्छे थे, जैसे हमारे गुरु लालू प्रसाद यादव जी, मुलायम सिंह जी, शरद यादव जी हुए। तेज प्रताप यादव ने कहा कि आजकल के जो नेता आ रहे है, वह पता नहीं कैसे काम कर रहे हैं। पढ़ें बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान का तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप