Tej Pratap Yadav News: जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग अपने कथित रिश्तों को खारिज कर दिया है। रविवार को पटना में बुलाई एक प्रेस कॉफ्रेंस में पहली बार 5 जयचंदों के नाम गिनाए और अनुष्का संग वायरल हुई तस्वीर और रिश्ते पर चल रही अफवाहों पर भी खुलकर बातें रखी।

तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमारे बारे में कुछ ना कुछ जयचंदो द्वारा और ये जयचंद कौन हैं, पहले भी सस्पेंस बना हुआ था और आज मैं पर्दाफाश करने जा रहा हूं। मुकेश रौशन, संजय यादव, शक्ति सिंह यादव, रमीज और सुनील सिंह जयंचद हैं।” गौरतलब है कि संजय यादव आरजेडी के मौजूदा राज्यसभा सांसद हैं, सुनील सिंह विधान परिषद के सदस्य हैं, मुकेश रौशन और शक्ति सिंह यादव पूर्व विधायक हैं और रमीज को तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता है।

अनुष्का संग रिश्ते को तेज प्रताप ने किया खारिज

तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग अपने कथित रिश्तों को खारिज किया है। उन्होंने सोशल मीडिया की उन चर्चाओं को भी खारिज किया जिसमें कहा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव पिता बन गए हैं। यादव ने कहा, “सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों से मैं बहुत परेशान हूं कि जिस महिला के साथ मेरा नाम कुछ महीने पहले झूठा जोड़ा गया था, जिसके कारण मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, उसने मेरे बच्चे को जन्म दिया है।” तेज प्रताप यादव ने कहा, “मैं इसे पूरी तरह से नकारता हूं। यह विवाद खड़ा किया गया है, आकाश भाटी सच्चाई का खुलासा करेंगे। वे मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं अदालत जाऊंगा।”

तेज प्रताप यादव को आरजेडी से निष्काषित किया गया था

तेज प्रताप यादव ने कहा, “मैं अपने आलोचकों से विनती करता हूं कि मुझे शांति से जीने दें। मैं उस व्यक्ति को जानता हूं जिसके साथ वह महिला रिलेशन में है और जो, मेरा मानना ​​है, बच्चे का पिता है। वे मेरा नाम घसीटकर मुझे मानसिक पीड़ा पहुंचा रहे हैं।” बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पिछली साल आरजेडी से निष्काषित कर दिया गया था। बता दें कि परिवार से निकाले गए तेज प्रताप के समर्थन में रोहिणी आचार्य पढे़ं पूरी खबर…