तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने शुक्रवार को करूर में ऐलान किया कि राज्य सरकार पिछले साल सितंबर में उनकी रैली के दौरान मची भगदड़ के दौरान जान गंवाने वालों की याद में स्मारक बनाएगी। पिछले साल 27 सितंबर को करूर में मची भगदड़ की वजह से 41 लोगों की मौत हो गई थी।
जोसेफ विजय इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को सरकारी नौकरी देने के लिए करूर पहुंचे थे। यहां जोसेफ विजय ने कहा कि उन्हें इस हादसे की वजह से बहुत दुख पहुंचा। उन्होंने कहा कि इस हादसे की वजह से उन्हें मानसिक दर्द पहुंचा।
उन्होंने कहा, “मैंने करुर में अपनी बहनों और भाइयों को खोया… मैंने अपने बेगुनाह बच्चों को खोया। करूर की घटना मेरे दिल का वो जख्म है जो अभी तक भरा नहीं है।”
करुर भगदड़ के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए जोसेफ विजय ने कहा कि वो इस हादसे के बाद भागे नहीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए तमिलनाडु के लोग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। विजय ने कहा कि पुलिस उन्हें अलर्ट कर सकती थी कि भीड़ बढ़ती जा रही थी और उसे संभालना मुश्किल हो रहा था। पुलिस के पास रैली को रद्द करने का पूरा अधिकार था। ऐसा करने के बजाय, पुलिस उन्हें हाईवे तक ले गई।
डीएमके और एआईएडीएमके पर साधा निशाना
करूर में जोसेफ विजय ने डीएमसी और एआईएडीएमके पर भी साधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग टीवीके के साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कैश के बदले वोट के कल्चर को खत्म किया। उन्होंने लोगों से कहा कि वो खुलकर कहें कि वो घूस नहीं देंगे।
‘डीएमके को स्थानीय चुनाव में सबके सिखाओ’
इस दौरान उन्होंने डीएमके को ‘राक्षसी ताकत’ करार देते हुए लोगों से अपील की कि वो उन्हें स्थानीय चुनावों में सबक सिखाएं। उन्होंने यह भी दावा किया कि डीएके और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन है।
यह भी पढ़ें: बच्चे के जन्म पर मिलेगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी, आ गई ‘थाईमामन गोल्ड रिंग’ स्कीम की लॉन्च डेट
विजय ने करूर में घोषणा की कि ‘थाईमामन गोल्ड रिंग’ योजना 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी। सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली माताओं को 1 ग्राम सोने की अंगूठी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
