तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता से राजनेता बने विजय ने बुधवार को चेन्नई सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एसयूवी चलाई। एसयूवी चलाते हुए विजय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मुख्यमंत्री विजय ने स्वास्थ्य एवं जन कल्याण विभाग के लिए 2.9 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 40 नए वाहनों को रवाना किया। इनमें ग्रामीण कल्याण और चिकित्सा सेवाओं के लिए आरक्षित वाहन भी शामिल हैं।

वाहनों को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम विजय ने वाहनों के नए बेड़े के लिए नियुक्त किए गए ड्राइवरों को चाबियां सौंप दीं। अंतिम वाहन की चाबी प्राप्त करने वाले ड्राइवर ने मुख्यमंत्री को सचिवालय परिसर के अंदर एसयूवी का एक चक्कर लगाने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री विजय ने इसे स्वीकार किया, चाबी ली और एसयूवी की ड्राइवर सीट पर बैठ गए। मुख्यमंत्री जब सचिवालय परिसर में गाड़ी चला रहे थे, तब ड्राइवर आगे की यात्री सीट पर बैठा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मी और बॉडीगार्ड एसयूवी के पीछे दौड़ते हुए दिखाई दिए।

लोगों ने रिकॉर्ड किया वीडियो

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने भी विजय को गाड़ी चलाते हुए अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इससे पहले सीएम विजय ने चेन्नई के गांधी मंडपम में समाज सुधारक पंडित अय्योथी थस्स की 181वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ कई राज्य मंत्री और उनकी पार्टी टीवीके के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री बनने के 10 दिन अंदर ही बढ़ी विजय की मुश्किल

जोसेफ विजय की पार्टी को महज 10 दिन ही सत्ता में हुए हैं लेकिन गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे सहयोगी दलों में से एक ने अब आंख दिखाना शुरू कर दिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।