Abdul Rehman Killed in Faridabad Jail: हरियाणा के फरीदाबाद जेल में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई। साथी कैदी अरुण पर नुकीले हथियार से वार कर रहमान की हत्या का आरोप लगा है। नीमका स्थित जेल की इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जम्मू कश्मीर के कठुआ का रहने वाला

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार देर रात लगभग दो बजे साथी बंदी ने हमला करके संदिग्ध आतंकी को मौत के घाट उतार दिया। मालूम हो कि अब्दुल रहमान राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश में शामिल था। वो मूल रूप से जम्मू कश्मीर के कठुआ का रहने वाला था।

कानपुर: निजी बैंक में कर्मचारी और ग्राहक के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल होने के बाद भड़के लोग

रिपोर्ट के अनुसार, अरुण चौधरी को भी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण ही गिरफ्तार किया गया था। साल 2024 में उसे नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था। बता दें कि रहमान का संबंध अयोध्या के प्रतिष्ठित राम मंदिर को उड़ाने के लिए रची गई बड़ी आतंकी साजिश से था। उसे बीते साल 2 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में संदिग्ध को पाली इलाके से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वो नीमका जेल में बंद था। अब हाई प्रोफाइल मामले में अभियुक्त कैदी की हत्या के मामले में जेल प्रबंधन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। हालांकि, जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या दोनों में कोई आपसी रंजिश थी या यह हत्या किसी आतंकी प्लानिंग का हिस्सा है।

दिल्ली के 9 स्कूलों को बम की धमकी, खाली कराया गया कैंपस, बम निरोधक दस्ते ने शुरू की जांच