उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद स्टेशन के पास पेमेश्वरगेट पुल के पास बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर पथराव हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भागवत सुरक्षित हैं। यह घटना इटावा टूंडला रेल खंड पर हुई।
शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर शाम 7:45 बजे पत्थर फेंके जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें, पुलिस अधीक्षक (रेलवे) अनिल झा, पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी को खंगाला।
पत्थर लगने से कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। सूचना मिलने पर ट्रेन को टुंडला जंक्शन के बाहरी इलाके में रोक दिया गया। जीआरपी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि भगवत को कोई चोट नहीं आई और टुंडला जंक्शन पर रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागवत इस ट्रेन में कानपुर से यात्रा कर रहे थे और वह ई1 कोच में सवार थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एसएसपी लांगेह ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और चार पुलिस स्टेशनों, एसओजी और निगरानी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।
अंतरजातीय विवाह के समर्थन में उतरे RSS प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने समाज में भेदभाव खत्म करने के लिए अंतरजातीय विवाहों की वकालत की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने जातिगत भेदभाव का फायदा उठाया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
