राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के सांसद बीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया की मुख्य आरोपी को बचाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले को लेकर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (JPC) से जांच कराने की मांग की है। सपा सांसद ने कहा कि यह सिर्फ चंदा चोरी का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ मामला है।
सपा सांसद बीरेंद्र सिंह एक निजी कार्यक्रम में मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालु एक बार फिर भगवान राम के चरणों में धन अर्पित कर देंगे, लेकिन आस्था और विश्वास को जो ठेस पहुंची, उसकी भरपाई कैसे होगी। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर लोगों के साथ विश्वासघात हुआ है। बीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि इस मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है।
जेपीसी से ही सामने आएगी सच्चाई- सपा सांसद
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब संसद का सत्र शुरू होगा तब चंदा चोरी मामले में समाजवादी पार्टी जेपीसी की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि जेपीसी जांच से ही सच्चाई सामने आएगी। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर किसी ने करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है, तो कानून के हिसाब से सजा मिलनी चाहिए।
पुलिस की छापेमारी
बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर छापेमारी की है। आरोपियों के पड़ोसियों से भी सवाल-जवाब किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रामाशंकर यादव, मनीष यादव, करुणेश पांडे और रमाशंकर मिश्रा के घरों पर छापे मारे। पुलिस ने वहां पहुंचकर विस्तृत जांच की और यह पता लगाने की कोशिश की कि मामले से जुड़े कोई अहम सबूत छिपाए तो नहीं गए हैं।
पुलिस जांच के दौरान अब तक 79 लाख 85 हजार रुपये बरामद कर चुकी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सोमवार को सभी की दोबारा पेशी होनी है। माना जा रहा है कि पुलिस उनकी कस्टडी बढ़ाने की मांग कर सकती है।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी किया बयान, कहा- हाल की घटनाओं से हैरान
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है कि श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए सभी आभूषण, चांदी की ईंटें आदि सुरक्षित हैं। साथ ही ट्रस्ट ने हालिया घटनाओं को लेकर हैरानी जताई और भक्तों को निष्पक्ष जांच का भी भरोसा दिया। पढ़ें पूरी खबर
