रामपुर जिला जेल से रिहा होने के तुरंत बाद सपा नेता आजम खान को ईडी की टीम ने अपने हिरासत में ले लिया और उन्हें लेकर वहां से रवाना हो गई। आजम के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला भी को जमानत मिली थी। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बताया जा रहा कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में आजम खान पर कार्रवाई की है। यह मामला उनकी यूनिवर्सिटी मोहम्मद अली जौहर से जुड़ा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन मामले में जमानत दी थी।
न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती- अखिलेश
आजम खान की हिरासत को लेकर एक सवाल के जवाब में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ एयरपोर्ट पर कहा, “भाजपा से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती।” अखिलेश यादव रामलीला मैदान में होने जा रही इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने दिल्ली आ रहे हैं।
अखिलेश यादव ने पोस्ट कर आजम खान के हिरासत की निंदा की और भाजपा सरकार को चेताते हुए कहा, आज के हुक्मरानों को याद रहे जब वक्त बदल जाता है तो तख्त बदल जाता है। आजम खान साहब के साथ मुकदमों की जो साजिश रची जा रही है, उसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी देख रही है। किसी उम्र दराज (आजम खान) की इस तरह के झूठे मुकदमों में फंसाकर बार-बार जेल में डालना एक बेहद कायराना हरकत है।
आगे कहा, “आज की सत्ता जिस गलत रवायत को हवा दे रही है, हवा बदलने पर वो खुद उसकी शिकार होगी, तब भागते नहीं बनेगा। नाइंसाफी जब हद से गुजर जाती है तो जुल्म करने वाले के लिए ही कहर बन जाती है।’
मुसलमान होने की सजा है- आजम खान
इधर ईडी की कार्रवाई को लेकर आजम खान ने मीडिया के सवाल पर कहा, “कहने को बचा क्या है, क्या कहने को है, कहने को रहा क्या है? मुसलमान होने की सजा है। गलती बस ये है कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई, ये है गुनाह कि बच्चों के लिए स्कूल बनाए, यही गुनाह है हमारा बस।”
जैसे ही निकले वैसे ही उठाकर ले गए- आजम खान के वकील
ED की कार्रवाई पर, आजम खाने के वकील जुबैर खान ने कहा, ” जो लोग आए थे उन्होंने हमें अपनी आईडी नहीं दिखाई कि वे कौन है, हम नहीं जानते उनके बारे में, और न ही हम जानते हैं कि उनको गिरफ्तार करने का क्या आधार है? आरोप क्या है उनके खिलाफ, वे सांसद और विधायक रहे हैं, सम्मानित व्यक्ति हैं, उनको अगर ऐसे ले जाया जाएगा तो तकलीफ होगी।”
आगे उनके एक और वकील नसीर सुल्तान ने कहा, “किसी भी आपराधिक मामले में किसी को गिरफ्तार किया जाता है तो गिरफ्तारी का आधार बताया जाता है, उनके परिवार में सूचना दी जाती है लेकिन इस मामले में हमें कुछ भी नहीं बताया गया और उन्हें उठाकर ले गए। जैसे ही आजम खान जेल से निकले वैसे ही वे उठाकर ले गए।”
अब्दुल्ला घर के लिए हुए रवाना
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला को दो पैन कार्ड मामले में राहत दिया था। इसके बाद जैसे ही आजम खान देर शाम जमानत पर रामपुर जेल से बाहर निकले, मौके पर मौजूद ईडी की एक टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और अपने साथ लेकर रवाना हो गई। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान अपने घर के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें: रामपुर जेल से रिहा होते ही हिरासत में लिए गए आजम खान, ईडी ने की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला जेल से समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम जिला जेल से रिहा हो गए। लेकिन मामले में ट्विस्ट तब आया जब जेल से रिहा होते ही आजम को ED की एक टीम ने हिरासत में ले लिया। खबर है कि ईडी के पास दर्ज एक मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
