दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को उन्हें भूख हड़ताल करते हुए छ दिन हो रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों से नाराज दिखे और उन्होंने यह तक कह दिया कि आप ठूस-ठूसकर खाना खा रहे हैं।

अपने एक पोस्ट में सीजेपी ने दावा किया कि सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है, सरकार लगातार अनदेखी कर रही है।

कम से कम एक दिन का अनशन करें- सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने मंच से कहा, “आप (सीजेपी के समर्थक) यहां क्या करते हैं, आप यहां ठूस-ठूसकर खाना खाते हैं। यह मुझे थोड़ा दुखद लगता है। मैं चाहता हूं कि आप लोग भी कम से कम एक दिन का अनशन करें। जब आप यहां आते हैं तो हमारी संवेदना में या समर्थन में कम से कम दिन का अनशन करें। इससे जो यहां आते हैं उदारता से खाना दे रहे हैं, उन्हें खाना न देना पड़े। लेकिन आप खाना चाहे तो जरूर खाएं ये ऑप्शन हो आपके लिए।”

नहीं रखेंगे अनशन तो जल्दी मरेंगे- सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने आगे कहा, “अगर आप अनशन करेंगे तो आपको बहुत फायदे होंगे, नहीं करेंगे तो आप मोटे होंगे, बीमार पड़ेंगे और मर जाएंगे जल्दी हमसे, जो अनशन पर बैठे हैं। ऐसे में आप कम से कम हमारे साथ फायदे लीजिए और एक दिन का अनशन कीजिए।”

हो रही सोनम वांगचुक थकान

इस दौरान सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके समेत तमाम लोग हंसते नजर आए। आगे उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अगर जंतर-मंतर पर नहीं आ सकते तो अपने शहर, गांव और घर में अनशन रखें और वीडियो बनाकर हमें भेजें कि हम अनशन रख रहे हैं। इस तरह अगर आप भी समर्थन करेंगे तो लोगों का दिल पिघलेगा और भी लोग जुड़ते जाएंगे। आप सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं कि मैं भी समर्थन में हूं। आपको थोड़ी तकलीफ होगी, लेकिन आपका बुरा भी नहीं होगा। आगे उन्होंने कहा कि मैं आज थोड़ा थकान महसूस कर रहा हूं, शायद थोड़ा कमजोर भी हूं।

जानकारी दे दें कि नीट पेपर लीक और अन्य कंपेटिट एग्जाम में धांधली को लेकर सीजेपी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। अभिजीत दिपके अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘अमित शाह का फोन आ जाए तो भागते हुए जाओगे’, अभिजीत दिपके ने मंच से दिल्ली पुलिस पर बोला हमला

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर लाइबेरी बनाने के लिए दो छात्रों के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया और मंच दोनों से दिल्ली पुलिस पर हमला बोला। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें