Amarnath Yatra suspended: अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त से रास्ते की जरूरी मरम्मत और रखरखाव के कारण बंद की जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए यह फैसला लिया है। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई थी, जो 28 अगस्त को पवित्र छड़ी मुबारक पूजन और आगमन के साथ यात्रा का औपचारिक समापन होगी।

यह यात्रा अनंतनाग जिले के चंदनवाड़ी मार्ग और गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग से एक साथ शुरू हुई थी, प्रशासन ने इन दोनों मार्गो पर रोक लगा दी है।

दोनों रास्तों पर बंद की गई यात्रा

प्रशासन बताया कि ट्रैक की मरम्मत के काम और खराब मौसम को देखते हुए, 9 अगस्त से बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों से श्री अमरनाथ जी यात्रा स्थगित रहेगी।

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, कश्मीर के संभाग आयुक्त अंशुल गर्ग ने कहा, ”यात्रा 9 अगस्त से दोनों मार्गों से निलंबित की जा रही है। ‘छड़ी मुबारक’ पारंपरिक पहलगाम मार्ग से गुजरेगी और 28 अगस्त को इस यात्रा का समापन होगा।”

57 दिनों तक चलती है यह यात्रा

उन्होंने कहा कि 3 जुलाई को 57 दिन चलने वाली यह अमरनाथ यात्रा 2026 आरंभ हुई थी। साथ ही यह भी बताया कि यह यात्रा चंदनवाड़ी मार्ग और गांदरबल जिले के बालटाल मार्गों से एक साथ शुरू हुई थी।

4 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

अंशुल गर्ग ने कहा, “अब तक 4.80 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। हालांकि, हाल में हुई बारिश के कारण यात्रा मार्ग के संवेदनशील हिस्सों में मरम्मत और रखरखाव की जरूरत है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इन मार्गों की मरम्मत का काम कर रहा है। इसके अलावा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में खराब मौसम की आशंका जताई है।”

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि अपनी सुरक्षा और यात्रा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए वे सक्षम अधिकारियों की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

11 अगस्त तक होनी है बारिश

मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में 11 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही इस दौरान अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी जताया है। शनिवार सुबह भी जम्मू में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बारिश का रेड अलर्ट, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा रुकी, 26 जुलाई तक स्कूल बंद

जम्मू क्षेत्र के बड़े हिस्से में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी रही जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। वहीं, अमरनाथ यात्रा और वैष्णो देवी यात्रा भी रद्द कर दी गयी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें