Mainpuri Bypoll: समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद उनकी लोकसभा सीट मैनपुरी (Loksabha Seat Mainpuri) से उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से उनकी बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) खड़ी हुई हैं। डिंपल के नामांकन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को स्टार प्रचारक (star campaigner) बनाया गया है। हालांकि शिवपाल यादव डिंपल यादव के नामांकन में नहीं शामिल हुए थे।
इसके पहले लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के नामांकन दाखिल करने के समय शिवपाल सिंह यादव उनके साथ नहीं गए थे। जबकि डिंपल यादव के पति और सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) भी उनके साथ नामांकन में पहुंचे थे। शिवपाल यादव के नामांकन में नहीं पहुंचने से तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं लेकिन सपा ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया।
अखिलेश ने तल्खी कम करने की कोशिश की
समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव के लिए एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपनी पार्टी के पूर्व नेता शिवपाल सिंह यादव को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया। आपको बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को लेकर पिछले काफी दिनों से खींचतान मची है। इस बीच ये पहला मौका है जब अखिलेश यादव ने अपनी ओर से स्टार प्रचारकों की सूची में शिवपाव का नाम शामिल कर तल्खी कम करने की कोशिश की है।
उपचुनाव जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं अखिलेश
हालांकि इसके पहले इसी महीने की शुरुआत में लखीमपुर खीरी में हुए उपचुनाव में शिवपाल सिंह यादव का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से गायब था। मैनपुरी में होने वाले उपचुनाव में शिवपाल सिंह यादव के अलावा परिवार के कई अन्य सदस्यों का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। ये लोग भी राजनीति में सक्रिय हैं। दरअसल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। चूंकि इस सीट से उनके पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव सांसद थे और उनके निधन पर ये उपचुनाव हो रहा है इसी वजह से उनके लिए जीत और भी जरूरी हो गई है।