उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा और विधायक शिवपाल सिंह यादव बुधवार को जेल में बंद पूर्व मंत्री आजम खान से मिलने पहुंचे। शिवपाल ने करीबन एक घंटे उनसे जेल में मुलाकात की। बाहर आने के बाद शिवपाल ने मीडिया से कहा कि इस बार सपा सरकार में आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा।

शिवपाल ने आजम खान की पत्नी पूर्व सांसद तंजीन फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम से मिले। इसके बाद शिवपाल जौहर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से मिले और उनके साथ बैठक में समस्या को सुना।

आजम को गृह मंत्री बनाएंगे- शिवपाल यादव

राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “…इस सरकार ने हर सेक्टर में बहुत लूट-खसोट की है… ये सभी भ्रष्ट हैं। ये रिश्वत लेते हैं और कोई काम भी नहीं करते। तो, हमें उन्हें (भाजपा) हराना है और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। फिर कहा कि आजम खान को… इस पर पीछे से किसी ने कहा कि रक्षा मंत्री बनाना है तो उन्होंने कहा रक्षा मंत्री बनने से पहले उन्हें राज्य का गृह मंत्री बनाएंगे।”

रामपुर शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “हमें उन्हें हराना है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।”

‘आजम खान के साथ हो रहा जुल्म’

आगे शिवपाल ने प्रशासन पर आरोप लगाए और कहा कि आजम खान के साथ जेल में बहुत जुल्म हो रहा है। उन्होंने कहा इतने बड़े नेता को जमीन पर लिटाया जा रहा। आगे कहा, “मैं बस यह कहना चाहता हूँ कि आजम खान 10 बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं, जबकि अब्दुल्ला आजम दो बार विधायक रहे हैं, और उनकी पत्नी भी विधायक और राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं। इतने सारे पदों पर रहने, वरिष्ठ नेता और जन-प्रतिनिधि होने के बावजूद, उनके खिलाफ़ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें कई आपराधिक आरोप भी शामिल हैं।”

आगे उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनते ही सभी जुल्मों का बदला लिया जाएगा और अत्याचार करने वाले अधिकारियों और षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आजम ने जेल से भिजवाया संदेशा

शिवपाल ने कहा कि आजम खान ने जेल से संदेश दिया है कि अखिलेश यादव पूरे प्रदेश का दौरा करें और जनता के बीच जाकर सपा सरकार को लेकर माहौल बनाएं। उन्होंने कहा कि आजम ने इतने जुल्म के बाद भी हिम्मत नहीं हारी है वह मजबूती से खड़े हैं। वह पूरी तरह सपा और अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें: ‘दम हो तो जहूराबाद से लड़े चुनाव…’, ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल-अखिलेश यादव को दिया खुला चैलेंज

उत्तर प्रदेश में एनडीए के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के 25 से अधिक सांसद टूट कर बीजेपी में जा सकते हैं। इस बीच शनिवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव को जहूराबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। बता दें कि जहूराबाद सीट से ओम प्रकाश राजभर वर्तमान में विधायक हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें