Shamli Conversion Case: आयुष मलिक के मुस्लिम धर्म अपनाने का खुलासा करने वाले यशवीर महराज ने दावा किया है कि जल्द आयुष मलिक घर वापसी करेगा और अकेले नहीं करेगा बल्कि अपने साथ 100 अन्य लोगों को भी साथ लेकर आएगा। उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो में यह दावा किया है।

जानकारी दे दें कि बीते दिन आयुष मलिक से मोहम्मद अली बने युवक ने कहा था कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाया है, साथ ही घर वापसी के सवाल पर उसके कहा था कि वह हिंदू धर्म की इज्जत करता है लेकिन अब वापस आने का सवाल ही नहीं उठता है।

आयुष जल्द करेगा वापसी- यशवीर महराज

वीडियो में यशवीर महराज ने कहा, “शामली के आयुष मलिक के बयान सुनकर हिंदू समाज निराश हैं, लेकिन मैं हिंदू समाज से कहना चाहता हूं कि निराश होने के की जरूरत नहीं है। आयुष मलिक जल्द ही सनातन धर्म में वापसी करेगा क्योंकि जिस समाज से आयुष मलिक आता है उसके संबंध में कहावत है कि इनको मरा तब जानिए जब तेरहवीं हो जाए, तो अभी तो बहुत समय है, वापस आएगा।”

आगे दावा करते हुए कहा, “लेकिन एक और बात बता दूं, ये अकेला नहीं आएगा बल्कि इसके साथ शामली और कैराना के उसी मजहब के हम कम से कम 100 लोगों की घर वापसी कराएंगे।”

पुलिस चार साल का खंगालेगी इतिहास

इधर यूपी पुलिस इस धर्मांतरण मामले में चार साल का पूरा इतिहास खंगालने की तैयारी कर रही। इस मामले में शामली के दवा व्यापारी देवराज मलिक की शिकायत पर आरोपी चांदनी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी समेत 7 लोगों, मौलाना मुन्नवर और दो अज्ञात मौलाना समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस मामले में चांदनी और उसके पिता गिरफ्तार हैं, जबकि तीन मौलाना समेत आठ लोग फरार बताए जा रहे हैं। देवराज मलिक ने कुछ और लोगों के नाम भी पुलिस को दिए हैं। पुलिस इसी आधार पर 50 से अधिक लोगों की जांच में जुट गई है। पुलिस बैंक अकाउंट, मोबाइल फोन और सीसीटीवी आदि के अलावा चार सालों का इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है।

यशवीर महराज ही सामने लाए मुद्दा

जानकारी दे दें कि स्वामी यशवीर मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित योग साधना केंद्र ने इसे मुद्दे को उठाया था और आरोप लगाया था कि दवा व्यापारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे और मेडिकल स्टोर के संचालक के मालिक आयुष मलिक को चांदनी कुरैशी ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करा दिया है। साजिश के तहत फर्जी निकाहनामा तैयार कर युवक की करीब 60 से 70 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने का प्रयास किया जा रहा था, आरोपी उससे करोड़ों रुपये अभी तक वसूल भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मेरा घर बर्बाद कर दिया’, हिंदू से मुस्लिम बने आयुष मलिक के पिता बोले- जब उसने दाढ़ी रखनी शुरू की…

उत्तर प्रदेश के शामली में एक मामला इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। दावा किया गया है कि यहां एक मुस्लिम लड़की चांदनी कुरैशी ने बड़ी चालाकी से करोड़पति हिंदू कारोबारी के बेटे आयुष मलिक को अपने प्रेम जाल में फंसाया, उससे शादी कर ली। आरोप है कि लड़की ने करोड़पति कारोबारी के बेटे को मुसलमान बनाकर उसका नाम आयुष से मोहम्मद अली रखवा दिया। आयुष के पिता का आरोप है कि करोड़ों की संपत्ति हड़पने और बेटे को धमकी देकर पूरा खेल रचा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें