Himachal Pradesh Seraj Election Results 2022,Jairam Thakur vs Chet Ram Thakur Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी सीट से जीत दर्ज की है। सीएम ठाकुर लगातार छठी बार अपने पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र सिराज से 20 हजार से अधिक वोटों से विजयी हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सिराज हॉट सीट था। ऐसा इसलिए क्योंकि सिराज विधानसभा सीट से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीजेपी उम्मीदवार थे। कांग्रेस ने पिछली बार चुनाव लड़े चेत राम को ही 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सीएम जयराम ठाकुर के सामने उतारा था। हिमाचल चुनावों में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी ने यहां से गीता नंद ठाकुर को उम्मीदवार बनाया था जबकि सीपीआईएम ने महेंद्र राणा को टिकट दिया था।
इस सीट से पहले भी पांच बार जीत चुके हैं जयराम ठाकुर
मंडी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिराज विधानसभा सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेत राम को 11,254 वोटों से मात दिया था। जयराम ठाकुर को इस चुनाव में 56.27 फीसदी वोट हासिल हुए थे। जबकि, चेत राम को 38.44 फीसदी वोट हासिल हुए थे। सिराज सीट पर 2017 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार को 2,214 वोट हासिल हुए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र कुमार को 412 मत हासिल हुए थे। जबकि बसपा के सुंदर लाल को महज 332 वोट मिले थे। इस चुनाव में 378 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। यह सीट भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है। जयराम ठाकुर सिराज से 5 बार विधायक रह चुके हैं। वह 1998 से यहां से लगातार चुनकर आते रहे हैं।
Himachal Pradesh Election Result Update Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result News Updates By-Election Assembly Election Results Gujarat Himachal Assembly Election Results 2022 Live Updates
परिसीमन के बाद बदला सिराज विधानसभा सीट (Seraj Assembly Constituency) का नाम
हिमाचल प्रदेश की सिराज विधानसभा सीट को पहले चचिओट के नाम से जाना जाता था लेकिन 2007 में परिसीमन के बाद इसका नाम बदल दिया गया और अब यह सिराज विधानसभा सीट के नाम से जानी जाती है। सिराज विधानसभा सीट पर कुल 74,825 मतदाता है। साल 2012 में इस क्षेत्र में कुल 67,952 मतदाता थे।