गुजरात के अहमदाबाद से एक 23 साल की छात्रा के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कथित तौर पर छात्रा के साथ उसी की हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले धर्म सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने बेहोशी की हालत में किया रेप
पुलिस के मुताबिक, यह वारदात शनिवार शाम की है। पीड़िता अहमदाबाद के आनंदनगर में एक हाउसिंग सोसाइटी के अपार्टमेंट में अन्य 2-3 लड़कियों के साथ रहती है। इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा रात को खाना खाने के बाद छत पर टहल रही थी तभी आरोपी गार्ड ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया है कि गार्ड ने पीड़िता के गले में एक तार डालकर उसका गला दबाया था जिससे पीड़िता बेहोश हो गई और फिर आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया।
होश आने पर पीड़िता मदद के लिए चिल्लाई
जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेक्टर 1) नीरज बाडगुजर के मुताबिक, जब गार्ड ने लड़की के गले में तार डालकर दबाया तो वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद ही आरोपी ने उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत का दरवाजा लगाकर वहां से भाग निकला। लड़की को जब होश आया तो वह मदद के लिए चिल्लाई। बिल्डिंग में मौजूद दूसरे लोगों ने पीड़िता की आवाज सुनी तो लोगों ने दरावाज खोला। पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से अरेस्ट हुआ आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया था उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग पुलिस स्टेशनों से दस टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने आस-पास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज चेक किए और आखिरकार आरोपी को थलतेज में हेबतपुर के पास ट्रैक कर लिया। उसके मेडिकल टेस्ट हो गए हैं और उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी का नहीं हुआ था वेरिफिकेशन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी धर्म सिंह ने 4 दिन पहले ही यहां नौकरी ज्वॉइन की थी। इससे पहले वह शहर के एक अलग अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में काम करता था। पुलिस ने कहा कि धर्म सिंह को नौकरी पर रखने वाली सुरक्षा एजेंसी ने उसका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन नहीं किया। एजेंसी ने उसे जरूरी ट्रेनिंग भी नहीं दी और उसकी बुनियादी जानकारी भी जमा नहीं की। ऐसे में उस सिक्योरिटी एजेंसी पर भी एक्शन होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में पिता ने प्रेग्नेंट बेटी की हत्या कर चंबल नदी में फेंका, क्यों छुए पैर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक पिता पर अपनी 18 साल की गर्भवती बेटी को आगरा के पास चंबल नदी में डुबोकर उसकी हत्या करने का आरोप है। कथित तौर पर उसने यह खौफनाक कदम समाज में बदनामी के डर उठाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी पिता इस बात से बहुत खफा था कि उसकी 18 साल की बेटी बिना शादी के ही गर्भवती हो गई है और इस बात से समाज में उसकी बहुत बदनामी होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
