सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार के द्वारा बनाए गए कॉरिडोर और चौड़ीकरण योजनाओं में घपले-घोटाले का आरोप लगाया है। यादव ने मंगलवार को कहा कि ऐसे घपले-घोटालों की न्यायिक जांच की जानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो को लेकर कहा गया है कि अयोध्या में 1940 में बनाए गए एक शिव मंदिर को बाबा का बुलडोजर गिरा रहा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, ”भाजपा सरकार के बनाए हर ‘कॉरिडोर’ और ‘चौड़ीकरण’ की योजना के पीछे जो घपला-घोटाला है, उसकी बहुसदस्यीय न्यायिक जांच होनी चाहिए।” अखिलेश ने आरोप लगाया, ”इसमें संलिप्त किसी ट्रस्टी, किसी समिति के सदस्य या किसी प्रशासनिक एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इतने बड़े घोटाले इन सभी की मिलीभगत से ही संभव होते हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ”पिछले कुछ सालों में इन कामों से जो भी जुड़ा रहा है और जिन पदाधिकारियों और अधिकारियों ने मुख्य-मुख्य भूमिका निभाई है, उनकी गैर कानूनी तरीके से कमाई गयी काली संपत्ति व अकूत धन-संपदा की भी जांच आम जनता, ईमानदार पत्रकारों व बहुदलीय जनप्रतिनिधियों की निगरानी में हो।”

इस बीच, अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों की जांच में एसआईटी जुटी हुई है।

इससे पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने बीजेपी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए आरोप लगाया था कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने पर उतारू है। सपा प्रमुख ने कहा था कि लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की है। 

मैं राम मंदिर गया तो मुझसे पास मांगा गया…

अयोध्या में राम मंदिर में कथित रूप से हुई चंदा चोरी का मामला सुर्खियों में है। अयोध्या से पूर्व सांसद और भाजपा नेता विनय कटियार ने इस मामले में चंपत राय पर निशाना साधा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।