सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बिहार के सीएम पद की शपथ लेते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर से उनकी शिक्षा को लेकर चर्चा हो रही है। सम्राट चौधरी द्वारा पिछले बिहार विधानसभा में दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास D.Litt उपाधि की मानद उपाधि है।

इसके अलावा उन्होंने कामराज यूनिवर्सिटी से PFC परीक्षा पास की है। मधुरै कामराज यूनिवर्सिटी के PFC कोर्स में तमिल / हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति, इतिहास, गणित, अर्थशास्त्र, विज्ञान और भूगोल सब्जेक्ट के एग्जाम होते हैं। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह कोर्स 10वीं (SSLC) के बराबर है।

आइए अब जानते हैं बिहार के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों की शैक्षिक योग्यता के बारे में

बिजेंद्र प्रसाद यादव– बिहार के सुपौल से विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा पिछले साल चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र में जानकारी दी कि उन्होंने साल 1965 में 12वीं की पढ़ाई की है।

विजय कुमार चौधरी– बिहार के सरायरंजन से विधायक विजय कुमार चौधरी ने साल 1980 में पटना यूनिवर्सिटी से एमए किया था।

कितना पढ़े-लिखे हैं नीतीश कुमार?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्होंने पटना के बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से साल 1973 में B.Sc. (Engg.) की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।