बिहार के पटना में कोचिंग फायरिंग घटना के बाद एक बार फिर फैजल खान उर्फ खान सर चर्चा में आ गए हैं। वजह है उनका एक पॉडकास्ट में दिया इंटरव्यू। पॉस्डकास्ट में दिए अपने इंटरव्यू में खान सर बदजुबानी करते नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को उन्होंने पढ़ाया है, वह उन्हें खान सर बुलाते हैं, लेकिन जो उनके ससुराल पक्ष वाले हैं वो उन्हें फैजल खान बुलाते हैं।

साथ ही उन्होंने रौशन आनंद के भाई पर को लेकर भी बात की। इसके बाद रौशन सर ने उनपर कई लड़कियों का शोषण करने का आरोप लगाया।

जिनके जीजा लगते हैं वे फैजल खान बुलाते हैं- खान सर

दरअसल इंटरव्यू के दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया, उस पर भड़क कर खान सर ने कहा कि उन्होंने जिन बच्चों को पढ़ाया है वे उन्हें खान सर कहते हैं और जो उनके ससुराल पक्ष के हैं जिन लोगों के वह जीजा लगते हैं वह उन्हें फैजल खान के नाम से बुलाते हैं। आगे रौशन आनंद सर के मृतक भाई को लेकर कहते हैं कि प्रिंस के ऊपर तीन-तीन आर्म्स एक्ट और 2 किडनैपिंग के केस थे। साथ की कहा कि उनको पुलिस दूसरे मामले में ढूंढ रही थी।

उनकी भाषा लफंगे वाली- रौशन आनंद

इसके बाद रौशन आनंद ने पलटवार किया और कहा, “यह दिखाता है कि उनका संस्कार और परवरिश कैसा है। उसने मरे हुए व्यक्ति तक को भी नहीं छोड़ा है। लेकिन उन्हें नहीं पता कि जिस केस की उन्होंने बात की है उसमें मेरा भाई बाइज्जत बरी हुआ है, कोर्ट ने निर्दोष माना है। अब तो हम ठोंक कर कहते हैं कि हमें सनातनी होने पर गर्व है। हमें संस्कार दिया गया है कि मरे हुए व्यक्ति की कब्र नहीं खोदें। लेकिन उन्होंने अपनी परवरिश जाहिर की है। लेकिन उन्होंने लुच्चा-लफंगा वाली भाषा में बात की है, टपोरी वाली भाषा में बात की है। उसको आप शिक्षक कहिएगा। सभी शिक्षक को तू-तड़ाक से बात किया है।”

पूछा खान सर से सवाल

रौशन सर ने कहा,”आप मेरे एक सवाल का जवाब दे दीजिए आपने अपनी उपस्थिति में अपने गार्डों से गोली चलवाई है और दूसरी बात की गोली जब आपने चलवाई तो मीडिया में क्यों कहा कि कई राउंड फायरिंग हुई है। फिर जब वीडियो आया तो आप हकला गए। जो इंसान अपने बाप का नहीं हुआ वह किसी और का हो ही नहीं सकता। आपने अपने पिता के बारे में कहा कि वह सेना में है, जबकि वह सेना में नहीं हैं।”

लगाए कई लड़कियों के साथ शोषण के आरोप

आगे कहा, “कहा जाता है कि भगवान का जो भोजन होता है वह अहंकार होता है और जब किसी वृक्ष में फल लगता तो झुकता लेकिन आप टपोरी है, हत्यारा, झूठा, लुच्चे-लफंगे हैं, आपने गरीबी बेचा है। आप हिंदूओं की भावनाओं के साथ खेला है और हिंदू भावनाओं का फायदा उठाने के लिए आप रक्षाबंधन मनाते हैं। हम पूरे भारतवर्ष के बहनों से कहना चाहते हैं कि क्या आप उस भाई को राखी बांधना चाहेंगी, जिस भाई के साथ आप सो सकते हैं। आपके (खान सर) धर्म में ऐसा होता है। भाई कब जान बन जाए ये पता ही नहीं चलता है। तू झूठा है यही सत्य है।”

रौशन आनंद ने फैजल खान पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप भी लगाया और उनके नाम भी बताए। उन्होंने सवाल किया, “क्या जीवन के शुरुआत में आपने अपने छात्राओं के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। क्या आप हर शनिवार-रविवार को हाजीपुर के अनामिका होटल नहीं जाते थे। फैजल खान हत्यारा है यही सत्य है।”

यह भी पढ़ें: पक्के मकानों से 100, पेट्रोल पंप से 5,000 रुपये… ग्राम पंचायतों को बिहार सरकार ने दिया होल्डिंग टैक्स लगाने का अधिकार

बिहार सरकार ने राज्य के हाईवे पर व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के फैसले के तुरंत बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी राजस्व बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य कैबिनेट ने ग्राम पंचायतों को गांवों में होल्डिंग टैक्स और विभिन्न प्रकार के शुल्क लगाने तथा उनकी वसूली का अधिकार दे दिया है। नए नियमों के तहत पक्के मकानों पर सालाना 100 रुपये, जबकि पेट्रोल पंप, एलपीजी एजेंसियों, ईंट-भट्ठों और सिनेमा हॉल जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 5,000 रुपये वार्षिक शुल्क लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें