राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधान परिषद चुनावों में शिक्षक सीटों से विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को बधाई दी।

तेजस्वी यादव ने बुधवार को संवाददातओं से कहा, “शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विजयी प्रत्याशियों को बधाई। हमारी पार्टी ने बहुत शानदार चुनाव लड़ा। लगभग ढाई दशक बाद राजद ने इन चुनावों में जीत दर्ज की है। राजद के पक्ष में मतदान करने वाले सभी सम्मानित साथियों का आभार।”

बिहार विधान परिषद के आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। इनमें से चार सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत थीं, जबकि चार सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत। बुधवार को घोषित हुए परिणामों के अनुसार, शिक्षक सीटों में से एक पर भाजपा ने, एक पर जनसुराज ने, एक पर राजद ने और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार विजयी हुए।

राजद ने एक सीट जीता

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में नौकरी और निवेश की भारी कमी है। शिक्षकों की कमी से विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित है। शैक्षणिक सत्र नियमित नहीं है। उम्मीद है कि पार्षद शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

वहीं, डॉ. संजीव कुमार ने जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “जितना वादा किया गया था शिक्षकों के लिए, एक एक कार्य को मैं पूरा करूँगा!” डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव को पराजित किया है। नवल किशोर यादव 1996 से लगातार पांच बार चुनाव जीत चुके थे।

यह भी पढ़ें-‘MLC चुनाव में जीत का जश्न ना मनाएं’, अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को क्यों दी यह सलाह?

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में जीत का जश्न मनाने के लिए रैलियां न निकालें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं। ऐसे में भाजपा को पार्टी की छवि खराब करने का कोई मौका नहीं देना चाहिए। पूरी खबर के लिए यहाँ क्लिक करें।