बिहार के कैमूर में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने सोमवार को भाजपा के अभियान को लेकर नितिन नवीन पर कटाक्ष किया है। सुधाकर सिंह ने भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए और सम्राट चौधरी को नया यमराज तक बता दिया।

भाजपा बिहार के मंगलवार से MLC और पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य के सभी 1420 मंडलों और 52 जिलों में 92 हजार बूथों पर डिजिटल ट्रेनिंग अभियान चलाने जा रही। 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से 6 जुलाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती तक बूथ स्तरीय डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं का व्यापक ट्रेनिंग अभियान चलाया जाएगा।

नितिन नवीन की चले तो बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी बना लें सरकार- राजद सांसद

इसी को लेकर RJD सांसद सुधाकर सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर कटाक्ष करते हुए कहा, “अगर नितिन नवीन की चलती, तो वे बांग्लादेश में भी सरकार बना लेते। वे पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में भी सरकार बना लेते। शायद वे अमेरिका में भी सरकार बनाने की कोशिश कर रहे होंगे। उनमें बहुत क्षमता है। वे कुछ भी कर सकते हैं। इनके पास बहुत काबिलियत है।”

एनकाउंटर पर उठाए सवाल

RJD सांसद ने कहा, “बिहार में जिस दिन से एनकाउंटर शुरू हुआ, हम तब से उसका विरोध कर रहे हैं। संविधान और कानून आपको एनकाउंटर करने का अधिकार नहीं देता है। विधि कहता है कि यह तय करना न्यायपालिका का काम है कि किस अपराध के लिए क्या सजा दी जानी चाहिए। हर जुर्म के लिए मौत की सजा नहीं हो सकती; यह रेयर ऑफ रेयरस्ट यानी बहुत कम मामलों में मृत्यु दंड का प्रावधान है।”

सांसद ने मुख्यमंत्री को बताया यमराज

आगे मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, “क्या सम्राट चौधरी नए यमराज हैं? या वह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं? जीवन और मृत्यु के फैसले लेने का अधिकार सिर्फ इन्हीं दोनों के पास होता है। दोनों में कौन-सा पद धारण करते हैं सम्राट चौधरी?”

आगे सांसद ने मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वह यमराज ही होंगे क्योंकि उनका रूप-रंग यमराज जैसा है। अगर वह यमराज बनना चाहते हैं, तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए।”

यह भी पढ़ें: लालू यादव के जन्मदिन पर जश्न, राबड़ी देवी ने भोजपुरी गायक को उतारकर दे दिया हीरे का कंगन

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अपना 79वां जन्मदिन परिवार और समर्थकों के बीच धूमधाम से मनाया। बिहार की राजधानी पटना स्थित राबड़ी आवास पर पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जबकि शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जश्न को और खास बना दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें