Delhi Govt on Fire Incidents: द‍िल्‍ली के व‍िवेक व‍िहार और पालम जैसी आग की बड़ी घटनाओं को गंभीरता से द‍िल्‍ली सरकार ने व्‍यापक स्‍तर पर ‘अग्निशमन मास्टर प्लान’ तैयार करने का न‍िर्णय ल‍िया है। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने इस योजना को तैयार करने को लेकर सख्‍त न‍िर्देश जारी किए हैं। खासकर, भीषण गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए यह योजना तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा है क‍ि वह इस मामले से जुड़े सभी प्रासंगिक तथ्यों और ब्‍यौरे को अगले 10 दिनों के भीतर पेश करेंगे। सरकार आग से सुरक्षा और बचाव को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता अभियान भी जल्‍द शुरू करेगी।

रेखा गुप्ता सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

हादसों के चलते सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी विभागों को अगले 10 दिनों के भीतर अपने अधिकार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा की कमियों और आवश्यक संसाधनों की सूची सौंपनी होगी। इसके अलावा हॉस्पिटल और क्लीनिक का ऑडिट किया जाएगा और अस्पतालों के अग्नि सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जाएगी।

वहीं सरकार का फोकस संसाधनों के आधुनिकीकरण पर भी है। इसके तहत अग्निशमन विभाग को हाई-टेक उपकरणों, संकरी गलियों के लिए छोटे फायर टेंडर और आधुनिक सेंसर तकनीक से लैस करने की योजना भी बनाई गई है। वहीं अगर किसी विभाग में निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट पेश नहीं की या कमियां पाई गईं, तो सीधे विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की जाएगी, और उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकता है।

लगातार आ रही थीं आग से जुड़े हादसों की खबर

बता दें क‍ि रव‍िवार को व‍िवेक व‍िहार स्‍थ‍ित चार मंज‍िला इमारत में आग लगने की वजह से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं मार्च माह में भी पालम के एक र‍िहायशी इमारत में लगी आग में नौ लोग ज‍िंदा जल गए थे। इसके पहले जनवरी से अप्रैल माह में आग की 12 हजार से ज्‍यादा छोटी बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं ज‍िसमें करीब 40 से 50 लोग अब तक आग व अन्‍य दूसरी घटनाओं में जान गंवा चुके हैं।

‘देश में ‘वोट चोरी’ का कीचड़ फैलाया जा रहा’, चुनाव में हार के बाद पवन खेड़ा ने भाजपा पर लगाया आरोप

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि देश एक भयानक दौर से गुजर रहा है, जहां लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश हो रही। पढ़िए पूरी खबर…